{"_id":"c1dcb37732d43b75ea523142c7f95636","slug":"hamari-aduri-kahani-got-u-certificate-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हमारी अधूरी कहानी' को मिला 'यू' प्रमाणपत्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हमारी अधूरी कहानी' को मिला 'यू' प्रमाणपत्र
Updated Tue, 02 Jun 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहित सूरी निर्देशित 'हमारी अधूरी कहानी' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 'यू' प्रमाणपत्र दिया है।
विज्ञापन
इमरान हाशमी, विद्या बालन और राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली 'हमारी अधूरी कहानी' एक प्रेम कहानी है, जो प्यार का वास्तविक अर्थ बताने की कोशिश करती है।
मोहित ने एक बयान में कहा कि मेरी फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है। यह प्यार और हसरत के बारे में है।
यह सवाल उठाती है कि एक आदमी एवं औरत के बीच के प्यार का वास्तविक अर्थ क्या होना चाहिए, क्योंकि मेरी फिल्म दिखाती है कि एक महिला अपने पति के गुम होने के बाद एक अंजान आदमी के प्यार में पड़ जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "वह (पति) कई सालों बाद हालांकि उसकी जिंदगी में लौट आता है और उस पर अपना दावा पेश करता है, क्योंकि वे शादीशुदा हैं।"
'हमारी अधूरी कहानी' 12 जून को रिलीज होनी है।