{"_id":"5e4559308ebc3ee5b44686a6","slug":"guneet-monga-seven-part-anthology-zindagi-inshort-trailer-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट को मिला गुनीत मोंगा की 'जिंदगी इनशॉर्ट' का साथ, सात जिंदगियों का नया फलसफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लिपकार्ट को मिला गुनीत मोंगा की 'जिंदगी इनशॉर्ट' का साथ, सात जिंदगियों का नया फलसफा
Thu, 13 Feb 2020 07:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 13 Feb 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
जिंदगी इनशॉर्ट
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
निर्माता गुनीत मोंगा की सात हिस्सों का संकलन 'जिंदगी इनशॉर्ट' का ट्रेलर सामने आ चुका है। गुनीत फ्लिपकार्ट वीडियो के साथ मिलकर यह लघु फिल्में ला रही हैं। यह ट्रेलर करीब 1 मिनट 54 सेकेंड का है। सातों हिस्सों में प्यार, तकरार, बिखराव और विभिन्न जिंदगियों का फलसफा देखने को मिल रहा है। इन लघु फिल्मों की खासियत यह है कि इससे समाज का प्रत्येक उम्र का तबका जुड़ पाएगा। यह लघु फिल्में 'छज्जू के दही भल्ले', 'नैनो सो फोबिया', 'सनी साइड अपर', 'स्वाहा', 'पिन्नी', 'स्लीपिंग पार्टनर’ और 'थप्पड़' है।
विज्ञापन
इस बारे में बात करते हुए निर्माता गुनीत मोंगा ने बताया, 'जिंदगी इनशॉर्ट हमारी जिंदगियों में आने वाली असाधारण स्थितियों को सामान्य बनाने का प्रयास है। हमारा विचार इन परिस्थितियों को एक अलग नजरिए से देखने का है। हमें खुशी होती है कि हम ऐसी फिल्में देने में कामयाब होते हैं जो दर्शकों को सोचने पर विवश करती हैं और सोच बदलने में सहायक होती हैं।' गौरतलब है कि गुनीत ने बतौर निर्माता 'गैंग्स ऑफ वासेपुर,' 'पेडलर्स', 'द लंचबॉक्स', 'मसान' और 'जुबान' जैसी फिल्में बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
'जिंदगी इनशॉर्ट' के कलाकारों की बात करें तो इसमें नीना गुप्ता, शिशिर शर्मा, सृष्टि श्रीवास्तव, संजय कपूर, दिव्या दत्ता, दीपक डोबरियाल, ईशा तलवार, जितिन गुलाटी, नकुल मेहता, मनजोत सिंह, निधि सिंह, जगदीश नंदी, हीरल पारेख, अयान मोदी, अब्बास सय्यद, अजमल खुर्शीद, आयशा अहमद, गीता अग्रवाल शर्मा, रत्याशा राठौर, रीमा कलिंगल, स्वरूप संपत, शफीन पटेल, वेदिका नवानी और अरुण कुशवाह शामिल हैं। वहीं यह सभी कहानियों निर्देशन पुनर्वासु नाइक, ताहिरा कश्यप, राकेश सैन, गौतम गोविंद शर्मा, विजयेता कुमार, स्मृतिका पाणिग्रही और विनय चव्वल के द्वारा किया गया है। 'जिंदगी इनशॉर्ट' 19 फरवरी से फ्लिपकार्ट वीडियो पर स्ट्रीम होगी।