{"_id":"5c04aa1cbdec2241946b4434","slug":"gulzar-got-angry-on-fan-who-is-making-video-during-the-nayab-lamhe-album-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैन की इस हरकत पर गुलजार को आया गुस्सा, एलबम लांच के दौरान कह दी बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैन की इस हरकत पर गुलजार को आया गुस्सा, एलबम लांच के दौरान कह दी बड़ी बात
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
gulzar
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर गीतकार, लेखक, निर्देशक गुलजार अपने साथ कभी मोबाइल नहीं रखते। फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी उनसे सिर्फ लैंडलाइन पर ही बातें करते हैं। ऐसे में डिजिटल पर लांच हुए अपने नए अलबम 'नायाब लम्हे' की लांचिंग में एक युवक को अपना वीडियो बनाते देख गुलजार भड़क गए।
विज्ञापन
गुलजार बाद में संभले और अपनी नई गजल के कुछ मिसरे भी सुनाए और बताया कि कैसे संगीतकार दीपक पंडित की एक धुन पर वह मिसरे लिखते गए और पूरी गजल बन गई।
'नायाब लम्हें' में गुलजार की लिखी गजलों को मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने आवाजें दी हैं। इस मौके पर पंकज उधास ने अपने करियर के शुरूआती दिनों का एक संस्मरण भी साझा किया जो गुलजार की फिल्म 'मौसम' के लिए लिखी गजल से संबंधित है और जिसे सुनकर मशहूर गजल गायक मेहंदी हसन खो गए थे।
विज्ञापन