फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gulshan Grover talks about his negative roles in film said I am not a rejected hero I chose to be a villain

Gulshan Grover: 'मैं रिजेक्टेड हीरो नहीं, अपनी मर्जी से विलेन बना', नेगेटिव रोल निभाने पर बोले गुलशन ग्रोवर

Sun, 19 Feb 2023 05:44 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 19 Feb 2023 05:44 AM IST
सार

गुलशन ग्रोवर ने बताया कि बॉलीवुड में उनके कई प्रतिद्वंद्वी हैं, जिन्होंने फिल्म निर्माताओं को पैसे देकर विलेन के रूप में उनके करियर को बर्बाद करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Gulshan Grover talks about his negative roles in film said I am not a rejected hero I chose to be a villain
गुलशन ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुलशन ग्रोवर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। आज भी लोग गुलशन के खलनायक के किरदारों को याद कर सहम जाते हैं। बॉलीवुड के 'बैडमैन' ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर को लेकर चौंकाने वाले कई खुलासे किए। गुलशन ग्रोवर ने बताया कि इंडस्ट्री में उनके कई प्रतिद्वंद्वी हैं, जिन्होंने फिल्म निर्माताओं को पैसे देकर विलेन के रूप में उनके करियर को बर्बाद करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

Gulshan Grover talks about his negative roles in film said I am not a rejected hero I chose to be a villain
गुलशन ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

गुलशन ग्रोवर ने खुलासा किया, 'एक समय था, जब एक निर्माता ने उन्हें अपनी फिल्म में मुख्य भूमिका देने की बात कही थी, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी थी। शर्त यह थी कि जब तक वह फिल्म पूरी नहीं हो जाती, तब तक अभिनेता किसी दूसरी फिल्म में नेगेटिव रोल नहीं कर सकते हैं।' इस बात को याद करते हुए अभिनेता ने कहा कि यह इंडस्ट्री में मौजूद उनके दुश्मनों की एक चाल थी। उन्होंने सामूहिक रूप से निर्माता को पैसे देकर ऐसा करने के लिए कहा था, क्योंकि वह उस समय विलेन के रूप में फेमस हो रहे थे।

War 2: ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

Gulshan Grover talks about his negative roles in film said I am not a rejected hero I chose to be a villain
गुलशन ग्रोवर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

गुलशन ग्रोवर ने उस निर्माता की फिल्म को ठुकरा दिया था। अभिनेता ने कहा, 'मेरा एक प्रतिद्वंद्वी नहीं था। मेरे कई प्रतिद्वंद्वी थे और उन्होंने फिल्म के लिए निर्माता को पैसे दिए थे, लेकिन उस प्रस्ताव से पहले मैंने बहुत सारी ऐसी फिल्मों को अस्वीकार कर दिया था, जिसमें मुझे नायक की भूमिका पेश की गई थी।

Sharmila Tagore: 'अमिताभ बच्चन के लिए लिखी गईं खास स्क्रिप्ट, दमदार रोल पुरुषों को दिए', शर्मिला टैगोर का दावा

विज्ञापन

Gulshan Grover talks about his negative roles in film said I am not a rejected hero I chose to be a villain
गुलशन ग्रोवर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गुलशन ग्रोवर ने फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाने को लेकर कहा कि मैं रिजेक्टेड हीरो नहीं हूं। अपनी मर्जी से विलेन बना था। मैं जीवन भर अभिनय करना चाहता था। मुझे उन किरदारों का चयन करना था, जिसमें मैं उम्रदराज होने के बाद भी काम कर सकूं। जो चुनौतीपूर्ण और कठिन हो, जैसे खलनायक का रोल। फिल्मों में खलनायक के किरदार को हम जिंदगी भर निभा सकते हैं।

Kriti Sanon: प्रभास संग डेटिंग की खबरों पर कृति सेनन ने फिर तोड़ी चुप्पी, यूजर्स के लिए कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed