फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sharmila tagore gulmohar actress says powerful roles go to men special scripts written for amitabh bachchan

Sharmila Tagore: 'अमिताभ बच्चन के लिए लिखी गईं खास स्क्रिप्ट, दमदार रोल पुरुषों को दिए', शर्मिला टैगोर का दावा

Sun, 19 Feb 2023 12:58 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 19 Feb 2023 12:58 AM IST
सार

शर्मिला ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को 'थोड़ा पुराना' बताया है, क्योंकि यहां पर मजबूत हिस्सा अब भी पुरुष वर्ग का है। शर्मिला ने खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा से दमदार किरदार पुरुषों को दिए गए हैं।

विज्ञापन
sharmila tagore gulmohar actress says powerful roles go to men special scripts written for amitabh bachchan
शर्मिला टैगोर - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड की अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात की। शर्मिला ने अपने जमाने की फिल्म इंडस्ट्री को याद करते हुए उसकी कमी के बारे में बताया। शर्मिला ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को 'थोड़ा पुराना' बताया, क्योंकि यहां पर मजबूत हिस्सा अब भी पुरुष वर्ग का है। शर्मिला टैगोर ने खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा से दमदार किरदार पुरुषों को दिए गए हैं, महिलाओं के लिए कुछ खास नहीं रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

sharmila tagore gulmohar actress says powerful roles go to men special scripts written for amitabh bachchan
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अब भी थोड़ी उम्रदराज है, क्योंकि शक्तिशाली भूमिकाएं पुरुषों को मिलती हैं। अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर जैसे अभिनेताओं के लिए विशेष स्क्रिप्ट लिखी जा रही हैं, लेकिन वहीदा रहमान और बाकी महिला कलाकारों के लिए नहीं। शर्मिला टैगोर ने अभिनेत्री नीना गुप्ता की भी सराहना की और उन्हें शानदार अदाकारा बताया।

शमा-पलक की बोल्डनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन

sharmila tagore gulmohar actress says powerful roles go to men special scripts written for amitabh bachchan
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

शर्मिला टैगोर ने कहा कि हॉलीवुड में उम्रदराज कलाकारों को फिल्मों में काम करने के लिए अच्छा स्कोप मिलता है। वैसा ही अब बॉलीवुड में भी होगा। शर्मिला ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को मजबूत साधन बताया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में हम जैसे उम्रदराज महिलाओं के लिए कभी खास स्क्रिप्ट नहीं लिखी गईं। जैसे नीना गुप्ता अच्छी अभिनेत्री हैं और उन जैसे कई समझदार और अच्छे कलाकार हैं, लेकिन उन्हें काम करने के लिए अच्छा स्कोप नहीं मिल पाता है। ओटीटी अच्छा माध्यम है। यह समय लेगा, लेकिन बहुत कुछ बदल देगा।

Karan Johar: मराठी फिल्म 'झिम्मा' का रीमेक बनाएंगे करण जौहर? ये दिग्गज अभिनेत्रियां आ सकती हैं नजर

विज्ञापन

sharmila tagore gulmohar actress says powerful roles go to men special scripts written for amitabh bachchan
गुलमोहर - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि शर्मिला टैगोर लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। वह राहुल वी चित्तेला की फैमिली ड्रामा 'गुलमोहर' में नजर आएंगी। शर्मिला ने 'बत्रा परिवार' की कुलमाता कुसुम की भूमिका निभाई है। वहीं शो में अभिनेता मनोज बाजपेयी शर्मिला टैगोर के बेटे अरुण की भूमिका में नजर आएंगे। 'गुलमोहर' तीन मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Kriti Sanon: प्रभास संग डेटिंग की खबरों पर कृति सेनन ने फिर तोड़ी चुप्पी, यूजर्स के लिए कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed