Manoj Bajpayee: 'गुलमोहर' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' की सफलता से बेहद खुश हैं मनोज, बोले- ये साल खास रहा
फिल्म फेस्टिवल में मनोज बाजपेयी ने कहा, 'गुलमोहर और सिर्फ एक बंदा काफी है, दोनों खूब पसंद की गईं। एक्टर ने कहा, 'मेरे लिए काफी अच्छा साल रहा है'।
विस्तार
अभिनेता मनोज बाजपेयी का कहना है कि यह साल उनके लिए बेहद खास रहा है। इसकी वजह है इस साल आई उनकी दो फिल्में। ये फिल्में हैं 'गुलमोहर' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है'। बता दें कि अभिनेता की ये दोनों फिल्में इस साल ओटीटी पर रिलीज हुईं और बेहद पसंद की गईं। मनोज बाजपेयी ने गोवा में चल रहे 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में इन फिल्मों पर बात की।
अपनी फिल्मों पर कही ये बात
फिल्म फेस्टिवल में मनोज बाजपेयी ने कहा, 'गुलमोहर और सिर्फ एक बंदा काफी है, दोनों खूब पसंद की गईं। एक्टर ने कहा, 'मेरे लिए काफी अच्छा साल रहा है ये, जहां 'सिर्फ एक बंदा' ने ओटीटी पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 'गुलमोहर' ने भी दर्शकों के बीच बेहद उत्साह जगाया। यह पारिवारिक फिल्म है, जिसमें पारिवारिक जटिलताओं को दिखाया गया है।
Sanjay Dutt: 'जेल में संजय दत्त को नहीं मिली थीं विशेष सुविधाएं', पूर्व आईपीएस अधिकारी का बड़ा दावा
जी5 पर रिलीज हुई 'सिर्फ एक बंदा'
अभिनेता ने आगे कहा, 'मुझे वास्तव में खुशी हुई कि लोगों ने न केवल मेरे किरदार को, बल्कि इस फिल्म में दिखाए गए परिवार के प्रत्येक सदस्य को भी समझा, जो अपनी परेशानियों और अपने संघर्षों से जूझ रहे हैं'। बता दें कि 'सिर्फ एक बंदा काफी है' इस साल जी5 पर रिलीज हुई। मनोज ने फिल्म में वकील पीसी सोलंकी का किरदार निभाया।
#WATCH | Panaji, Goa | Actor Manoj Bajpayee says, "Gulmohar and Bandaa (Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai) both of them are showing in panorama. That has been quite a great year for me where Bandaa has broken all the records on OTT and Gulmohar has created so much curiosity and excitement… pic.twitter.com/tcdaUjQ4L8
— ANI (@ANI) November 24, 2023
Salman Khan: शाहरुख के कैमियो पर सलमान ने किया रिएक्ट, 'टाइगर-पठान' की जोड़ी को भाईजान ने बुलाया 'जय वीरू'
जोरम में आएंगे नजर
फिल्म 'गुलमोहर' इस साल मार्च में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई। इसमें मनोज बाजपेयी के अलावा सूरज शर्मा, सिमरन, शर्मिला टैगोर और अमोल पालेकर जैसे कलाकार भी नजर आए। मनोज बाजपेयी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आज उनकी फिल्म 'जोरम' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक पिता की भूमिका निभाई है।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने श्वेता को दिया खास तोहफा, बेटी के नाम कर दिया अपना जुहू का बंगला