{"_id":"5f97a353ac0e4a4eb877577a","slug":"gujarati-film-musician-singer-and-former-parliamentarian-naresh-kanodia-died-at-77","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naresh Kanodia: अभिनेता से नेता बने नरेश कनोडिया का 77 साल की उम्र में कोरोना से निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Naresh Kanodia: अभिनेता से नेता बने नरेश कनोडिया का 77 साल की उम्र में कोरोना से निधन
Tue, 27 Oct 2020 10:04 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
नरेश कनोडिया
- फोटो : File Photo
गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार नरेश कनोडिया का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के बाद उनका अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- 'मुझे गुजराती फिल्म सुपरस्टार और भाजपा नेता नरेश भाई कनोडिया के निधन से गहरा दुख हुआ है। सामाजिक और कला के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा। विधायक श्री हितुभाई कनोडिया से टेलीफोन पर बात की। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि परमात्मा इस दिव्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार और सभी शुभचिंतकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ૐ शांति।'
विज्ञापन
नरेश कनोडिया को गुजराती फिल्मों का सुपरस्टार माना जाता है तथा गुजराती में उन्होंने सैकड़ों फिल्में की हैं। उनके पुत्र हितु कनोडिया भी गुजराती फिल्मों के कलाकार हैं तथा भाई महेश कनोडिया भी भाजपा के राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
ગુજરાતી ફિલ્મના સુપરસ્ટાર અને ભાજપા અગ્રણીશ્રી નરેશભાઈ કનોડિયાના દુઃખદ અવસાનથી શોકમગ્ન છું.આગવા અભિનય દ્વારા ગુજરાતી ચલચિત્રોને લોકપ્રિય બનાવી ગુજરાતીઓનું હ્રદય જીતનાર સદાબહાર અભિનેતાની ખોટ ગુજરાતને હંમેશા રહેશે.સામાજીક અને કલાક્ષેત્રે તેમનું અમૂલ્ય યોગદાન નવી પેઢીને પ્રેરણા આપશે pic.twitter.com/7lAiDtPYHx
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) October 27, 2020