फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda Wanted To Buy Hundred Auto Rickshaws After He Earn lots Of Money By His Films Brother Kirti Told story

Govinda: सफलता के बाद 100 ऑटो रिक्शा खरीदना चाहते थे गोविंदा, एक्टर के भाई ने सुनाया मजेदार किस्सा

Sun, 16 Apr 2023 01:18 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 01:18 AM IST
सार

गोविंदा के भाई ने बताया कि ज्यादा पैसे कमाने के बाद एक्टर 100 ऑटो खरीदना चाहते थे। 

विज्ञापन
Govinda Wanted To Buy Hundred Auto Rickshaws After He Earn lots Of Money By His Films Brother Kirti Told story
गोविंदा - फोटो : social media

विस्तार

गोविंदा बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने एक वक्त पर इंडस्ट्री में बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह अपने वक्त के सुपरहिट स्टार हुआ करते थे। फिल्मों में काम करते करते एक्टर ने काफी अच्छा पैसा कमाया था, जिसको लेकर उनके भाई  ने एक मजेदार किस्सा सुनाया है। 

विज्ञापन

Govinda Wanted To Buy Hundred Auto Rickshaws After He Earn lots Of Money By His Films Brother Kirti Told story
गोविंदा - फोटो : social media

100 ऑटो खरीदना चाहते थे गोविंदा
दरअसल, हाल ही में गोविंदा के भाई कीर्ति ने विनय पाठक के शो, हर घर कुछ कहता है में एक मजेदार किस्सा सुनाया है। उन्होंने शो के दौरान बताया कि गोविंदा जब एक बेहतरीन एक्टर बन गए, तो मैंने बतौर सेक्रेटरी उनका काम किया है। मैंने इन्हें जरूरत से ज्यादा फिल्में साइन करवा दी थीं। उन्होंने कहा कि हम लोग बहुत गरीबी देख चुके थे और किसी तरह गरीबी से उभरना चाहते थे। उन्होंने आगे बताया कि एक दिन गोविंदा ने कमरा बंद किया और मुझे सारे पैसे दिखाएं और बैंक की डिटेल्स भी दिखाई, जिस पर पैसों को लेकर यह विचार किया जा रहा था कि क्या किया जाए, तो गोविंदा को आइडिया आया कि हम 100 ऑटो रिक्शा खरीद लेते हैं। मैंने कहा कि यह हम से नहीं हो सकता, यह अपना काम नहीं है। इसके बाद कुछ दिन बीत गए। गोविंदा ने कुछ और ज्यादा पैसे कमाए। उसके बाद वापस से उन्होंने कहा कि चलो हम 100 ट्रक ले लेते हैं। कीर्ति ने फिर कहा कि यह अपना काम नहीं है। 

Roadies 19: रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरे प्रिंस नरूला, बोले- खुद को साबित करने का सही प्लेटफॉर्म है

विज्ञापन
विज्ञापन

Govinda Wanted To Buy Hundred Auto Rickshaws After He Earn lots Of Money By His Films Brother Kirti Told story
गोविंदा - फोटो : social media

एक साथ साइन की थी 70 फिल्में
गोविंदा ने बीते कुछ वक्त पहले बताया था कि उन्होंने अपनी पहली डेब्यू फिल्म के बाद 70 से भी ज्यादा फिल्में साइन कर ली थी। हालांकि कुछ फिल्में उन्हें छोड़नी पड़ी थी, क्योंकि शेड्यूल काफी ज्यादा टाइट हो गया था और किसी दूसरी फिल्म के लिए समय नहीं मिल पाता था। आपको बता दें कि गोविंदा अभी भी किसी न किसी कारण वश सुर्खियों में बने रहते हैं। 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सेंसर बोर्ड से पास हुई 'किसी का भाई किसी की जान', फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed