फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda Spotted With Wife Sunita Ahuja Performed Ganpati Farewell Puja With Family

Govinda: पत्नी सुनीता संग दिखे गोविंदा, परिवार के साथ किया गणपति विसर्जन; वीडियो वायरल

Thu, 28 Aug 2025 11:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 28 Aug 2025 11:04 PM IST
सार

पिछले दिनों गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाह खबरों में बनी रही। सुनीता ने गणपति उत्सव के मौके पर इन बातों को पूरी तरह से नाकार दिया है। अब गोविंदा और सुनीता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गणपति विसर्जन में साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Govinda Spotted With Wife Sunita Ahuja Performed Ganpati Farewell Puja With Family
गणपति विजर्सन करते हुए गोविंदा का परिवार, पत्नी संग नाचते नजर आए अभिनेता - फोटो : इंस्टाग्राम@filmygyan

विस्तार

इन दिनों देश भर में और महाराष्ट्र में गणपति उत्सव की धूम है। आज कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने गणपति बप्पा को विदा किया है, धूम-धाम से उनकी प्रतिमा का विसर्जन किया है। गोविंदा का परिवार भी इस उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। गोविंदा, उनकी पत्नी सुनीता और बेटे यशवर्धन भी गणपति विसर्जन करते दिखे। गणपति बप्पा सबने खुशी-खुशी विदा किया है। 

विज्ञापन

साथ नाचते हुए नजर आए गोविंदा और सुनीता 
सोशल मीडिया पर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के कई वीडियोज वायरल है। जिसमें दोनों गणपति विसर्जन से पहले नाचते-गाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरों पर गणपति उत्सव की खुशी साफ झलकर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)


गोविंदा के बेटे के हाथों में दिखी गणपति बप्पा की प्रतिमा 
वायरल वीडियो में गोविंदा के बेटे यशवर्धन भी नजर आ रहे हैं। वह गणपति बप्पा की प्रतिमा को दोनों हाथों से थामे हुए। गोविंदा और सुनीता वीडियो में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगा रहे हैं। गोविंदा का पूरा परिवार गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)


ये खबर भी पढ़ें: Govinda-Sunita: तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा के साथ दिखीं सुनीता, बोलीं- मेरा पति सिर्फ मेरा है 

सुनीता आहूजा ने तलाकों की अफवाहों पर क्या कहा था? 
सुनीता आहूजा ने बीते बुधवार को गणपति उत्सव के मौके पर मीडिया को इंटरव्यू दिया, जिसमें तलाक की अफवाहों को नकार दिया। उनका कहना है कि जब तक वह या गोविंदा इस मुद्दे पर कुछ ना कहें, तब तक किसी तरह की बात पर भरोसा नहीं करना है। 
गोविंदा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘दुनियादारी’ कर रहे हैं। इस फिल्म की रिहर्सल से जुड़े वीडियो गोविंदा ने कुछ महीनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed