फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda Launches His First Youtube Channel Named Govinda No. 1

YouTube पर गोविंदा ने लॉन्च किया अपना चैनल, चाहने वालों से मिलेंगे इस खास अंदाज में

Sat, 15 Feb 2020 01:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 15 Feb 2020 01:33 PM IST
सार

  • गोविंदा ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल
  • खुद गाए हुए गीत और कुछ अलग प्रतिभाओं को साझा करेंगे गोविंदा

विज्ञापन
Govinda Launches His First Youtube Channel Named Govinda No. 1
govinda - फोटो : social media

विस्तार

80 के दशक से लगातार अपनी बहुमुखी प्रतिभा से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते चले आ रहे अभिनेता गोविंदा अब समय के साथ खुद को डिजिटल बना रहे हैं। वर्तमान में फिल्मों में ज्यादा काम न मिलने की वजह से गोविंदा समय की मांग के अनुसार अपने चाहने वालों के बीच लगातार बने रहना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने 'गोविंदा नंबर 1' नाम से अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू किया है।

विज्ञापन


इस चैनल पर गोविंदा खुद गाए हुए गीत और कुछ अलग प्रतिभाओं को साझा करेंगे, जिसकी शुरुआत उन्होंने वैलेंटाइन्स डे पर खुद के गाए हुए दो गीतों 'चलना रोमांस करें' और 'तू मेरी ड्रीम कम ट्रू है' को साझा करके की है। अपने करियर में इस नई पारी की शुरुआत के बारे में बात करते हुए अभिनेता गोविंदा ने कहा, 'हर बार मैंने यह सुनिश्चित किया है कि मैं अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करता रहूं, जिन्होंने मुझे इतने प्यार और आशीर्वाद के समंदर में स्नान कराया है। आज के समय में सोशल मीडिया ही इसका सबसे अच्छा तरीका है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदा अपनी उपस्थिति हर लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर दर्ज कराना चाहते हैं, इसलिए कुछ समय पहले ही उन्होंने वीडियो साझा करने वाले लोकप्रिय एप्लीकेशन टिकटॉक पर भी अपना खाता खोल लिया है। अपने प्रशंसकों को उत्साहित करने के लिए पहले ही दिन उन्होंने एक चुनौती की घोषणा की, जिसमें उन्होंने कहा कि जो भी उपयोगकर्ता मेरे किसी गाने पर कुछ अलग प्रकार से नाचकर, उसकी वीडियो मेरे साथ टिकटॉक पर साझा करेगा, तो उसके डांस के स्टेप मैं अपनी अगली म्यूजिक वीडियो में इस्तेमाल करूंगा। वीडियो और स्टेप का चयन, मैं खुद करूंगा, और मेरा वीडियो दुबई में फिल्माया जाएगा। गोविंदा को आखिरी बार पहलाज निहलानी की फिल्म 'रंगीला राजा' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने दोहरा किरदार निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed