आखिर गोविंदा की बेटी को चाहिए क्या?
गोविंदा की पत्नी की तरफ से बयान आया था कि उनकी बेटी नर्मदा को अब तक 30 फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं। उसने सभी फिल्मों को ठुकरा दिया है। सुनीता की तरफ से कहा गया कि यह फैसला सबने मिल-जुलकर लिया था। उसे किसी भी फिल्म की पटकथा ऐसी नहीं लगी जिससे नर्मदा को लांच किया जा सके।
एक संकेत में किया था इशारा
हालांकि सुनीता ने बातों ही बातों इस बात का इशारा किया था कि नर्मदा को वह किसी बड़ी कॉमेडी फिल्म से लांच करना चाहती है। अब जब पिछले कुछ सालों से सबसे ज्यादा फिल्में कॉमेडी ही बन रही हैं तो क्या किसी भी निर्देशक-निर्माता ने उन्हें कॉमेडी फिल्म ऑफर नहीं की।
लेकिन रोमांटिक फिल्म क्यों नहीं?
किसी भी एक्ट्रेस के लिए रोमांटिक फिल्म को लांचिंग की सबसे बेहतर फिल्म मानी जाती है लेकिन नर्मदा के साथ ऐसा नहीं है। उसके लिए रोमांटिक के बजाय कॉमेडी फिल्म को तरजीह दी जा रही है। जबकि कॉमेडी फिल्म मुख्यतः हीरो के इर्द-गिर्द ही घूमती हैं।