फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Godfather Before the release of movie Chiranjeevi said that he has already felt the separation of North South

Godfather: 'गॉडफादर’ की रिलीज से पहले चिरंजीवी ने कहा वो पहले भी महसूस कर चुके हैं नार्थ-साउथ का अलगाव

Sun, 02 Oct 2022 12:23 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 02 Oct 2022 12:23 AM IST
सार

गॉडफादर में पहली बार चिरंजीवी और सलमान खान को एक साथ स्क्रीन पर देखा जाएगा। यह बात फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है।

विज्ञापन
Godfather Before the release of movie Chiranjeevi said that he has already felt the separation of North South
गॉडफादर में सलमान खान और अभिनेता चिरंजीवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के बॉस चिरंजीवी की गॉडफादर 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है और उसके प्रोमोशंस आखिरी मुकाम पर है। यह फिल्म कई कारणों से चर्चा बटोर रही है। उनमें से एक यह है कि इसमें पहली बार चिरंजीवी और सलमान खान को एक साथ स्क्रीन पर देखा जाएगा। यह बात फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है। डायरेक्टर मोहन राजा ने दोनों स्टार्स के बेस्ट वर्जन को सामने लाने की कोशिश की है। उन्होंने वास्तव में दो मेगास्टार्स को उसी तरह प्रस्तुत किया जैसे प्रशंसक उन्हें देखना चाहते हैं। 

विज्ञापन

चिरंजीवी का आया बड़ा बयान
गॉडफादर के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए चिरंजीवी ने 1985 की एक घटना याद करते हुए यह कहा कि "जब दक्षिण फिल्मों और हिंदी फिल्मों का सीमांकन किया गया था। उन्हे अवॉर्ड सेरेमनी में इनवाइट किया गया था, जहां उनकी फिल्म 'रूद्रवीनी' को प्रतिष्ठित 'नरगिस दत्त अवार्ड' से नवाजा गया था। अवॉर्ड सेरेमनी से एक दिन पहले सेलिब्रिटिज के लिए 'हाई टी' पार्टी रखी गई थी। जब एक्टर पार्टी में जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक वॉल पर भारतीय सिनेमा के इतिहास को बताया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत बेइज्जती महसूस हुई क्योंकि दीवार पर बहुत कम साउथ इंडियन एक्टर्स का नाम था। उन्होंने कहा मैं राज कपूर की फोटो, दिलीप कुमार साहब, राजकुमार साहब और सभी बड़े दिग्गजों को देखने के लिए उत्सुक था। लेकिन मैं आंध्र प्रदेश के एनटीआर डॉ राजकुमार से मिलने का इंतजार कर रहा था। ये सभी शीर्ष, महान नायक थे जिन्हें भगवान के रूप में माना जाता था लेकिन मैं उन तस्वीरों को नहीं देख सका।" और मैं शायद ही साउथ के अभिनेताओं को देख पाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'गॉडफादर'
बता दे कि 'गॉडफादर' पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित मॉलीवुड ब्लॉकबस्टर लूसिफ़ेर का का तेलुगू रीमेक है। इसमें चिरंजीवी के अलावा नयनतारा और सत्यदेव भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही फिल्म में सलमान खान का भी एक्सटेंडेड कैमियो देखने को मिलने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक गॉडफादर एक कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म होगी जिसका निर्देशन मोहन राजा कर रहे हैं। खबर ये भी है कि चिरंजीवी ने सलमान खान के साथ काम करने के लिए एक रुपया भी फीस के तौर पर चार्ज नहीं किया है। बता दें कि दबंग खान रियल लाइफ गॉडफादर भी कहलाते हैं क्योंकि उन्होंने इंडस्ट्री में कई लोगों को मौका दिया है और कई डूबते हुए सितारों की सिनेमा जगत में वापसी कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed