फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gifts given to the entire website of Deepika Fan

जब दीपिका के फैन ने गिफ्ट में दी पूरी वेबसाइट

Thu, 27 Nov 2014 08:45 AM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
Gifts given to the entire website of Deepika Fan

बॉलीवुड फैंस भी फिल्म इंडस्ट्री की तरह निराले होते हैं। पर जमाना बदल गया है कभी खून से भरे खत लिखने वाले फैंस अब कुछ अलग करने में ज्यादा विश्वास करते हैं। ऐसे ही दीपिका पादुकोण के एक फैन ने तोहफे में एक पूरी वेबसाइट ही दे दी है।

विज्ञापन


यह फैन है, 19 वर्षीय मोहित जैन जो मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जिनको सबसे कम समय में वेबसाइट बनाने के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। मोहित ने दीपिका पादुकोण के लिए एक वेबसाइट बनाई है जिसमें दीपिका के बचपन से लेकर उनके अब तक के फिल्मी करियर से जुड़ी कई सारी बातें शेयर की गयी हैं। वेबसाइट पर जाकर दीपिका पादुकोण के फैंस उनसे जुड़ी कई जानकारियां पा सकते हैं।
विज्ञापन


इस वेबसाइट पर दीपिका के बचपन की कई ऐसी तस्वीरें भी शेयर की गयीं हैं जिन्हें शायद बहुत ही कम लोगों ने देखा होगा। दीपिका पादुकोण सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके करीब 23 मिलियन फैन्स भी हैं। वो हमेशा ही अपने फैंस से मिलने उनसे बात करने की कोशिश करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका जल्दी देंगी मोहित को सरप्राइज

Gifts given to the entire website of Deepika Fan
हाल ही में वो अपने फैंस को लेकर अवॉर्ड फंक्शन में भी गयीं। वहां उन्होंने करीब 10 फैंस के साथ रैंप पर वॉक भी किया था। मोहित जैन भी दीपिका से मिलना चाहते हैं, उन्होंने दीपिका की टीम तक पहुंचकर अपनी वेबसाइट के बारे में बात की।

दीपिका चूंकि अभी शूटिंग के सिलसिले में बाहर हैं इस वजह से वो अपने इस फैन से मिल भी नहीं सकतीं। लेकिन वो जल्द ही मोहित को भी बडा सरप्राइज देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed