फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Genelia Deshmukh reveals to Kareena Kapoor Riteish Deshmukh family wanted her to continue films after marriage

Riteish-Genelia: जेनेलिया को शादी के बाद काम नहीं करने देना चाहते थे रितेश? अभिनेत्री ने उठाया राज से पर्दा

Sat, 22 Apr 2023 06:41 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Apr 2023 06:41 AM IST
सार

रितेश देशमुख से शादी के बाद जेनेलिया डिसूजा ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। फिल्मों से कई साल तक दूरी बनाए रखने का कारण अब अभिनेत्री ने बताया है।

विज्ञापन
Genelia Deshmukh reveals to Kareena Kapoor Riteish Deshmukh family wanted her to continue films after marriage
रितेश देशमुख-जेनिलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी व अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा देशमुख फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट कपल माने जाते हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। आखिरी बार दोनों को मराठी फिल्म 'वेड' में एक साथ देखा गया था, लेकिन इससे पहले जेनेलिया ने शादी के बाद कई सालों तक काम नहीं किया। उस दौरान कहा गया था कि रितेश और उनके परिवार ने जेनेलिया को फिल्मों में काम करने से मना किया होगा। वहीं, अब इस मामले पर जेनेलिया ने खुलकर बात की है।
विज्ञापन

Genelia Deshmukh reveals to Kareena Kapoor Riteish Deshmukh family wanted her to continue films after marriage
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के चैट शो 'व्हाट वीमेन वांट' में शामिल हुए थे। इस दौरान बेबो ने लंबे समय तक जेनेलिया के फिल्मों से ब्रेक लेने पर सवाल पूछा, जिस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि वह शादी से पहले लंबे समय तक हिंदी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम कर रही थीं, लेकिन शादी के बाद वह अपने परिवार को प्राथमिकता देना चाहती थीं। यह उनका अपना फैसला था।

KKBKKJ Day 1 Collection: 10 साल में बॉक्स ऑफिस पर सलमान की सबसे खराब शुरुआत, टॉप 10 में भी नहीं टिके भाईजान

विज्ञापन
विज्ञापन

Genelia Deshmukh reveals to Kareena Kapoor Riteish Deshmukh family wanted her to continue films after marriage
रितेश देशमुख, जेनेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया, तब उन्हें लोगों के कई सवालों का सामना करना पड़ा था। लोगों ने मान लिया था कि देशमुख परिवार चाहता था कि वह अपना फिल्मी करियर खत्म कर दें, क्योंकि रितेश के पिता राजनीति में थे, लेकिन उस दौरान अभिनेत्री ने साफ कर दिया था कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। अभिनेत्री ने कहा कि कई लोगों ने उनसे पूछा कि क्या रितेश ने उन्हें फिल्मों में काम जारी रखने के लिए न कहा था, तब उन्होंने सच्चाई बताते हुए कहा था कि काफी लंबे समय तक काम करने के बाद वह इंडस्ट्री से ब्रेक लेना चाहती थीं।

एथनिक आउटफिट में कैसे लगें स्टाइलिश, मोनालिसा से लें टिप्स

विज्ञापन

Genelia Deshmukh reveals to Kareena Kapoor Riteish Deshmukh family wanted her to continue films after marriage
जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख - फोटो : social media

रितेश देशमुख ने भी जेनेलिया के ब्रेक लेने पर बात की। उन्होंने कहा फिल्मों से दूर रहना और कब लौटना है, यह जेनेलिया की अपनी पसंद थी। जेनेलिया का फैसला था कि वह फिल्मों में जल्द वापसी करेंगी, लेकिन महामारी के कारण उनकी वापसी में देरी हुई, जिसके बाद अभिनेता ने अभिनेत्री से कहा कि आपको फिल्में करनी चाहिए, तब उन्होंने मराठी फिल्म 'वेड' बनाने का प्रस्ताव रखा और उसमें अभिनेत्री को काम करने के लिए कहा। 'वेड' में रितेश और जेनेलिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जो अभिनेता की डायरेक्शनल डेब्यू फिल्म भी थी और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

Aishwarya Bhaskaran: काम नहीं मिला तो साबुन बेच रहीं यह अभिनेत्री, ऑर्डर की जगह लोगों ने भेजीं अश्लील तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed