Gehana Vasisth: 'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ ने रचाया ब्याह? फैजान अंसारी को चुना दूल्हा
'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने इस्लाम कबूल कर फैजान अंसारी को अपना दूल्हा बनाया है।
विस्तार
'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ एक बार फिर हेडलाइंस का हिस्सा बन गई हैं। हालांकि, गहना के सुर्खियों में आने का कारण उनका कोई अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। गहना को फैजान अंसारी के रूप में अपने जीवन का सच्चा प्यार मिल गया है। इतना ही नहीं दोनों ने शादी भी कर ली है, जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
गहना वशिष्ठ ने की शादी
गहना वशिष्ठ ने अपने जीवन के प्यार फैजान संग शादी की है, जिसके साथ वह पिछले कुछ समय से रिश्ते में थीं। हालांकि, इस जोड़े ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन वायरल तस्वीरें देख हर कोई इन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो, गहना ने इस्लामिक रीति-रिवाज से फैजान से शादी की है।
Snehal Rai: 'हां...मैं गोल्ड डिगर हूं', 21 वर्ष बड़े शख्स से शादी की ट्रोलिंग पर स्नेहल राय का बड़ा बयान
कौन है गहना का पति?
गहना के पति फैजान अंसारी की बात की जाए तो वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टर हैं। फैजान को हाल ही में अमेजन मिनी टीवी के रियलिटी शो 'डेटबाजी' में देखा गया था। इसके उलट गहना की बात की जाए तो उन्हें कुछ समय पहले वयस्क सामग्री को शूट करने और प्रसारित करने में कथित संलिप्तता के लिए मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
Rubina Dilaik Accident: कार हादसे का शिकार हुईं रूबीना दिलैक, पति अभिनव शुक्ला ने दिया हेल्थ अपडेट
इस मामले में जेल जा चुकी हैं गहना
गहना वशिष्ठ ने शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा का भी समर्थन किया था, जब उन्हें वयस्क फिल्में प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, गहना ने राज कुंद्रा के एप के लिए बनाई गई तीन फिल्मों में काम किया। हालांकि, 'गंदी बात' एक्ट्रेस ने कहा था कि कामुक कंटेंट अश्लील फिल्मों से अलग था।