Aamir Gauri: आमिर की शादी से सामने आई और तस्वीरें, बाराती बने आशुतोष गोवारिकर; एली अवराम बनी गौरी की खास दोस्त
Gauri Spratt Speical Post: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी 5 जुलाई को हो चुकी है। शादी के बाद आज कुछ ही देर पहले आमिर की तीसरी पत्नी गौरी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है।
गौरी का पोस्ट
गौरी स्प्रैट ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में आमिर खान के अलावा उनके परिवार के कई लोग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में आमिर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ गौरी ने कैप्शन में लिखा, 'फाइनली...'
आमिर खान की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आशुतोष गोवारिकर भी अपनी पत्नी सुनीता गोवारिकर के साथ आमिर और गौरी की शादी में शामिल हुए थे।
आमिर और गौरी की शादी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में उनके परिवार और दोस्तों समेत लगभग कम ही लोग शामिल हुए। इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कपल की शादी में मौजूद उनके खास दोस्तों ने इस शादी की इनसाइड फोटोज को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
एली अवराम भी हुईं शामिल
अभिनेत्री एली अवराम भी गौरी स्प्रैट की शादी में शामिल हुई थीं। जिसकी तस्वीरें एली ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इस तस्वीर में गौरी स्प्रैट बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है। गौरी ने अपने लुक को बेहद सिंपल और एलिगेंट रखा था।
यह भी पढ़ें: अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, 'धुरंधर' का वीडियो किया साझा; लिखा- 'शेर ए बलोच...'