फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gangsters open fire on Leena Maria Paul beauty parlour

इस एक्ट्रेस के ब्यूटी पार्लर में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले भी मिली थी धमकी

Sun, 16 Dec 2018 10:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 16 Dec 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Gangsters open fire on Leena Maria Paul beauty parlour
Leena Maria Paul - फोटो : social media
फिल्म 'मद्रास कैफे' और 'बिरयानी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री लीना मारिया पॉल के ब्यूटी पार्लर पर कुछ बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। खबरों की मानें शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने पनामपिल्ली स्थित लीना मारिया पॉल के ब्यूटी पार्लर पर ऑपन फायरिंग की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस समय बदमाशों ने फायरिंग की उस समय ब्यूटी पार्लर में कई ग्राहक मौजूद थे। वहीं लीना मारिया पॉल शहर के दूर तिरुवनंतपुरम में थीं। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि दोपहर को दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए और उन्होंने ब्यूटी पार्लर की बिल्डिंग पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने रवि पुजारी के नाम से लिखा एक पेपर भी छोड़ा है। 
विज्ञापन


घटना के बाद पहुंची पुलिस सबूत जुटाने में लग गए हैं। पुलिस आसपास की जगह की भी छानबीन कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस घटना में किसी बड़े गैंग के शामिल होने का शक है, क्योंकि बदमाशों के इस तरह खुलेआम फायरिंग करना लोगों के बीच दहशत फैलाना है। पुलिस का कहना है कि लीना मारिया पॉल को पहले भी धमकी भरे मैसेज और कॉल आ रहे थे, लेकिन उन्होंने इस मामले में इससे पहले कभी शिकायत नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि हिंदी व तमिल फिल्मों की अभिनेत्री लीना मारिया पॉल पर ठगी करने का आरोप लग चुका है। साल 2013 में उन्होंने धोखाधड़ी करने के आरोप में ब्वॉयफ्रेंड के साथ पुलिस से गिरफ्तार किया था। इस मामले में उन्हें तीन साल की सजा भी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed