Ganesh Chaturthi 2022: पुष्पा राज के स्वैग में नजर आए गणपति बप्पा, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
अल्लू अर्जुन के एक फैन ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गणपति बप्पा की पुष्पा राज स्टाइल वाली मूर्ति नजर आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बीते साल आई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने जबरदस्त धूम मचाई। दर्शकों पर फिल्म का ऐसा असर हुआ कि हर कोई एक्टर के रंग में रंगा नजर आया। देखते ही देखते फिल्म से अल्लू अर्जुन का सिग्नेचर पोज 'मैं झुकेगा नहीं' इस कदर वायरल हुआ कि फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर रील्स बनाईं। इतना ही नहीं, अल्लू अर्जुन जहां भी जाते हैं, फैंस उनके इस पोज को जरूर दोहराते नजर आते हैं। दिलचस्प बात यह है कि गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की मूर्तियों पर भी यह स्वैग नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बप्पा की इन मूर्तियों को घर ला रहे हैं।
स्वैग के साथ घर पधार रहे बप्पा
बता दें कि कल यानी बुधवार को गणेश चतुर्थी है। इस मौके पर भगवान श्री गणेश के अलग-अलग रूपों वाली मूर्तियां खूब पसंद की जा रही हैं। मगर, इस बीच अल्लू अर्जुन के फिल्म 'पुष्पा' स्टाइल वाली मूर्तियों की धूम है। कई जगह ऐसी मूर्तियां खूब डिमांड में हैं, जहां गणपति बप्पा पुष्पा राज अंदाज में विराजमान दिखे।
फैन ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि अल्लू अर्जुन के एक फैन ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गणपति बप्पा की पुष्पा राज स्टाइल वाली मूर्ति नजर आ रही है। यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'अबकी बार पुष्पा राज अवतार।'
PushparAAj...Jhukega Nahi 🔥
— Sarath Kv (@SarathK12319725) August 30, 2022
Allu Arjun Film roles & Ganesh Idols
Never Ending Festival VIBE!! 🔥🔥🤩
This time In Pushpa Raj Avatar 🌟🔥#GaneshChaturthi #PushpaTheRule #AlluArjun pic.twitter.com/ScjPWLqhrW
हर जगह है एक्टर का जलवा
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी। रिलीज के करीब आठ-नौ महीने बीत जाने के बाद भी उनके किरदार के प्रति लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई है। हाल ही में अल्लू अर्जुन इंडिया डे परेड में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क गए थे, वहां भी उनके इस सिग्नेचर पोज का जलवा दिखाई दिया। अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान वहां के मेयर एरिक एडम्स से मुलाकात की। इस मौके पर एरिक एडम्स ने पुष्पा राज वाले अंदाज में अल्लू अर्जुन के साथ खूब तस्वीरें क्लिक कराईं।