Vicky Kaushal: 'विक्की पाजी के सपोर्ट से मिली मदद', गड्डियां उच्चियां राखियां के सिंगर रियार साब ने जताया आभार
सिंगर रियार साब अपने गाने की लोकप्रियता देखते हुए फूले नहीं समा रहे हैं। पूरे सोशल मीडिया पर उनका गाना तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस गाने पर जमकर झूम रहे हैं। इन दिनों विक्की का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायक तरुण सिंह सुरजीत सिंह रियार उर्फ रियार साब कुछ महीने पहले तक केवल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थे, लेकिन उनके गाने ओब्सेस्ड ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। गाने के बोल हैं 'गड्डियां उच्चियां रखियां ', जिसने न केवल सोशल मीडिया पर अनगिनत रील्स के साथ बल्कि संगीत चार्ट पर भी अपनी नंबर वन जगह बनाने के साथ देश को झूमने पर मजबूर कर दिया है।
'गड्डियां उच्चियां रखियां की लोकप्रियता देख हो रही है खुशी
सिंगर रियार साब अपने गाने की लोकप्रियता देखते हुए फूले नहीं समा रहे हैं। पूरे सोशल मीडिया पर उनका गाना तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस गाने पर जमकर झूम रहे हैं। इन दिनों विक्की का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिंगर रियार साब के इसी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। विक्की के स्टेप्स इतने कमाल के हैं कि उनकी डांस वीडियो को मिलियन में लाइक्स मिले हैं।
Shahid Kapoor: पत्नी मीरा राजपूत की इस बुरी आदत से परेशान हो गए हैं शाहिद, एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
फैंस को कहा धन्यवाद
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में रियार साब ने अपने गाने की लोकप्रियता को देखते हुए कहा, ‘यह एक अद्भुत भावना है। मैं अपने फैंस का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस गाने को इतना प्यार दिया। सोशल मीडिया ने सिंगिंग इंडस्ट्री को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। अब आपको एक गाना बनाने के लिए बड़े बजट या आपके पीछे पूरी मशीनरी की आवश्यकता नहीं है। कभी-कभी आपकी वायरल वीडियो ही आपको पहचान दिलाने का जरिया बनती है।’
Anna Shay: 'ब्लिंग एम्पायर' स्टार एना शे का निधन, 62 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
विक्की कौशल को दिया गाने का क्रेडिट
आगे सिंगर रियार विक्की का धन्यवाद करते हुए कहते हैं, ‘मेरे इस गाने पर डांस करने के लिए विक्की पाजी का धन्यवाद। उनकी इस छोटी सी मदद ने ही ट्रैक को आगे बढ़ाने में काफी मदद की है।विक्की पाजी के वीडियो के बाद, गाने ने रफ्तार पकड़ी और कभी बंद नहीं हुआ। उनके समर्थन ने आज के ट्रैक को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लोगों ने मेरे अन्य गानों को भी खोजा और पसंद किया, उनकी रील की बदौलत। मैं किसी दिन उनके साथ काम करने की उम्मीद करता हूं।’