फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2 star Sunny Deol reacts On Wife Pooja Deol Absence From Limelight says she is individually like that

Sunny Deol: सनी देओल ने बताई पत्नी पूजा के लाइमलाइट से दूर रहने की वजह, बोले- वह जानबूझकर ऐसा करती हैं

Tue, 31 Oct 2023 01:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 31 Oct 2023 01:21 PM IST
सार

अब इस बीच सनी ने अपनी पत्नी पूजा देओल को लेकर खुलासा किया है कि आखिर वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Gadar 2 star Sunny Deol reacts On Wife Pooja Deol Absence From Limelight says she is individually like that
सनी देओल, पूजा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचाया और ये 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर साल 2023 की तीसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। अभिनेता 'गदर 2' की सफलता के बाद अब अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की तरफ अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अब इस बीच सनी ने अपनी पत्नी पूजा देओल को लेकर खुलासा किया है कि आखिर वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन


सनी देओल ने बताया पत्नी पूजा के लाइमलाइट से दूर रहने की वजह
करण जौहर के चर्चित शो 'कॉफी विद करण 8' के ओपनिंग एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आए। अब इस शो के दूसरे एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल मेहमान बनकर शिरकत करेंगे। इस सीजन में अभिनेता ने बातचीत के दौरान खुलासा किया है कि उनकी पत्नी पूजा देओल आखिर लाइमलाइट से दूर क्यों रहती हैं।
विज्ञापन

 

Atal: धारावाहिक ‘अटल’ से पहले इन शख्सियतों के बाल्यकाल पर बने शो, इन सात धारावाहिकों में दिखा खिलखिलाता बचपन

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता को अकेले रहना है पसंद
अभिनेता ने कहा, पूजा जानबूझकर सुर्खियों से दूर रहती हैं। उन्हें नहीं पसंद की हर वक्त कोई न कोई उनके सामने कैमरा लाकर उन पर फोकस करे। सनी ने कहा कि पूजा और वह दोनों ऐसे ही हैं। सनी ने आगे बताया कि आप लगातार कैमरे के सामने शूटिंग कर रहे हैं। जब आप घूम रहे होते हैं तो लोग आपको घूर रहे होते हैं। इसलिए कुछ समय ऐसा होना चाहिए जब कोई आपकी ओर न देख रहा हो। यही कारण है कि जब भी मौका मिलता है मैं विदेश चला जाता हूं क्योंकि वहां कोई आपको परेशान नहीं करता है।
 

Atal: धारावाहिक ‘अटल’ से पहले इन शख्सियतों के बाल्यकाल पर बने शो, इन सात धारावाहिकों में दिखा खिलखिलाता बचपन


 इसलिए बॉलीवुड पार्टियों में जाने से बचते हैं सनी
सनी ने आगे शो में यह भी बताया कि वह बॉलीवुड पार्टियों में जाने से क्यों बचते हैं। सनी ने कहा, 'मैं नहीं पीता हूं। मैं थोड़ा शर्मीला लड़का हूं। मेरे लिए पूरे दिन के काम के बाद मैं किसी ऐसी जगह पर रहना पसंद करूंगा, जहां मुझे अधिक आराम मिले। मैं जल्दी उठने वाला हूं और ये पार्टियां देर रात तक चलती हैं। इसलिए मैं इन सब से दूर ही रहता हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed