फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2 star Ameesha Patel got brutally trolled for defending simrat kaur after her intimate scene leaked

Ameesha Patel: ऑन स्क्रीन बहू का बचाव करना अमीषा को पड़ा भारी, सिमरत को छोड़ अब ट्रोल्स के निशाने पर आईं सकीना

Fri, 14 Jul 2023 12:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 14 Jul 2023 12:46 PM IST
सार

अमीषा ने अपनी को-स्टार  सिमरत का बचाव तो किया, लेकिन अब लग रहा है कि सिमरत की जगह अमीषा खुद ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

विज्ञापन
Gadar 2 star Ameesha Patel got brutally trolled for defending simrat kaur after her intimate scene leaked
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस सिमरत कौर की स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अभिनेत्री सिमरत ने पहले बी ग्रेड फिल्म में जमकर बोल्ड सीन्स दिए थे। स्क्रीन पर उनके अपोजिट उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। अमीषा सिमरत के बचाव में सामने आई थीं। हालांकि, अब अभिनेत्री को ही सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने लताड़ दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

अमीषा ने किया था सिमरत का बचाव
पिछले कुछ दिनों से ट्रोल्स सिमरत की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कर लिख रहे हैं, 'अमीषा मैम, हम सनी सर के फैन हैं और हम उस लड़की सिमरत की इन सभी घटिया वीडियोज और फोटोज को देखकर गुस्से में हैं, जो उत्कर्ष शर्मा के अपोजिट है। जब उसने इतना घटिया काम किया है, तो अनिल शर्मा उन्हें गदर 2 जैसी साफ-सुथरी फिल्म में कैसे कास्ट कर सकते हैं।' इसपर अभिनेत्री ने सिमरत का बचाव करते हुए लिखा,  'अरे मेरे प्यारे फैंस, कृपया ये सब बंद करें!! आपसे विनम्र अनुरोध है कि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में गदर 2 देखें और इसे अपना सारा प्यार दें।'

IFFM 2023: मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल के नामांकन का एलान, बेस्ट फिल्म के लिए ‘पठान’ की टक्कर ‘भेड़िया’ से!

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रोल्स के निशाने पर आईं अमीषा पटेल
अमीषा ने अपनी को-स्टार  सिमरत का बचाव तो किया, लेकिन अब लग रहा है कि सिमरत की जगह अमीषा खुद ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने अमीषा के ट्वीट को री-ट्वीट कर लिखा, ‘यहां आपकी मार्केटिंग नहीं चलेगी मैडम। अपनी दुकान बंद कर दीजिए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस उम्र में भी इनको यह नहीं पता कि क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मैडम अपना ड्रामा बंद करिए और फिल्म पर ध्यान दीजिए।’

Hrithik Roshan: दादा रोशन लाल नागरथ के नाम ऋतिक रोशन का पैगाम, 106वीं जयंती पर भावुक नोट लिखकर नम की आंखें

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'गदर 2' की बात करें तो इस फिल्म में अमीषा के साथ सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह वर्ष 2001 में आई फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' का ही अगला पार्ट है, जिसमें सनी देओल और अमीषा ही नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed