फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2 Actor Sunny deol Revealed Aishwarya rai was going to debut with his Film Indian in recent interview

Sunny Deol: सनी देओल की फिल्म 'इंडियन' से डेब्यू करने वाली थीं ऐश्वर्या राय, सेट के फोटोज जमकर हुए थे वायरल

Mon, 11 Sep 2023 12:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Sep 2023 12:00 AM IST
सार

सनी ने बताया कि वह 'इंडियन' नाम की फिल्म बना रहे थे और ऐश्वर्या को इससे अपना करियर शुरू करना था। कुछ गाने भी शूट किए गए थे।

विज्ञापन
Gadar 2 Actor Sunny deol Revealed Aishwarya rai was going to debut with his Film Indian in recent interview
सनी देओल, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल इस समय 'गदर 2' की अपार सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फैंस को अमीषा के साथ सनी की केमिस्ट्री भी खूब पसंद आई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सनी ने एक और एक्ट्रेस के बारे में बात की जो उनके साथ डेब्यू करने वाली थी। सनी ने 'आप की अदालत' से बातचीत के दौरान कहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन उनके साथ 'इंडियन' नाम की फिल्म से डेब्यू करने वाली थीं।

विज्ञापन

Jawan: शाहरुख खान की जवान के मुरीद हुए अखिलेश यादव, सोशल मीडिया पर बांधे तारीफों के पुल

विज्ञापन

फोटोज हो गए थे लीक

सनी ने बताया कि वह 'इंडियन' नाम की फिल्म बना रहे थे और ऐश्वर्या को इससे अपना करियर शुरू करना था। कुछ गाने भी शूट किए गए, लेकिन अंततः बजट की समस्या के कारण यह नहीं बन पाई। बता दें कि उस वक्त फिल्म से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं और उनमें सनी का एक लुक 'गदर 2' के उनके लुक से मिलता-जुलता था।

शाहरुख से मनमुटाव पर भी की बात

इस बातचीत के दौरान सनी ने शाहरुख खान के साथ अपने मनमुटाव के बारे में भी बात की। उन्होंने खुलासा किया कि 'डर' के बाद जो हुआ वह कुछ ऐसा नहीं था जो होना चाहिए था। यह बहुत बचकाना था। उन्होंने 16 साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की। बाद में, वे कई कार्यक्रमों के दौरान मिले और विभिन्न चीजों पर बात की।

विज्ञापन

अपने -2 बनाना चाहते हैं सनी

गौरतलब है कि 'गदर 2' की सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी ने खुलासा किया था कि आगे वह 'अपने 2' बनाना चाहते हैं। अभिनेता ने यह भी बताया था कि इसकी स्क्रिप्ट भी तैयार है। सनी ने हंसते हुए कहा था, "कई अभिनेत्रियों ने फिल्म में मां का किरदार निभाने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब उम्मीद है कि वे सहमत होंगी और हां कहेंगी।"
Aamir Khan: 'ओम शांति ओम' का हिस्सा क्यों नहीं बने आमिर खान? वर्षों बाद फराह खान ने खोला मजेदार राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed