फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   From 7 Am To 3 Am Many Theaters Add New Show For Border 2 On Weekend And Republic Day

अब आधी रात और जल्दी सुबह भी देख सकेंगे ‘बॉर्डर 2’, बढ़ती मांग को देखते हुए सिनेमाघरों ने बढ़ाए फिल्म के शो

Sat, 24 Jan 2026 07:41 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 24 Jan 2026 07:41 PM IST
सार

Border 2 New Show: वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद लगातार चर्चाओं में है। फिल्म को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए अब इसके शो भी बढ़ा दिए गए हैं। जानिए अब कबसे शुरू होंगे फिल्म के शो…

विज्ञापन
From 7 Am To 3 Am Many Theaters Add New Show For Border 2 On Weekend And Republic Day
बॉर्डर 2 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

इस साल की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई। रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों की ओर से ही सराहा जा रहा है। फिल्म को लेकर लोगों की भारी मांग को देखते हुए अब कई सिनेमाघरों ने ‘बॉर्डर 2’ के शो बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद अब आधी रात और जल्दी सुबह भी ‘बॉर्डर 2’ के शो रहेंगे।

विज्ञापन

देर रात 1:20 के शो भी हुए ऐड
गणतंत्र दिवस के चलते ‘बॉर्डर 2’ को एक्सटेंडेड वीकेंड मिला है। यही कारण है कि वीकेंड और राष्ट्रीय अवकाश की छुट्टी में फिल्म की बढ़ती मांग को देखते हुए सिनेमाघरों ने फिल्म के आधी रात के शो ऐड किए हैं। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, मूवीमैक्स ने रात 1:20 बजे से लेकर 3:00 बजे तक के शो शुरू किए हैं। ये फैसला फिल्म की बढ़ती मांग को लेकर किया गया है। खासकर महानगरों में जहां दर्शक देर रात फिल्म देखने के लिए निकलते हैं। कई रिपोर्ट्स की मानें तो कई अन्य सिनेमाघर भी नए शो ऐड कर रहे हैं। कई बड़े मल्टीप्लेक्स और स्वतंत्र सिनेमाघर भी अपने शो शेड्यूल का विस्तार कर रहे हैं, जिससे उपलब्ध टाइम स्लॉट की संख्या बढ़ रही है। मुंबई में अंधेरी ईस्ट स्थित पीवीआर संगम ने रात 1:55 बजे एक शो शुरू करने का निर्णय लिया है। भायंदर के एक सिनेमाघर ने सुबह 7:00 बजे एक शो शुरू किया है।

विज्ञापन

पहले दिन ‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड
जैसे-जैसे फिल्म को लेकर डिमांड बढ़ रही है, वैसे-वैसे और भी थिएटर नए शो शुरू करेंगे। ये देर रात के शो न केवल वीकेंड पर बल्कि गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को भी दिखाए जाएंगे। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने अपने पहले दिन ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ते हुए 30 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म खबर लिखे जाने तक 21.08 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘फोटो खिंचाने के बहाने उन्होंने मेरी कमर छुई और फिर…’, मौनी रॉय के साथ एक इवेंट में हुई छेड़छाड़; जताई नाराजगी

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है फिल्म
‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और पाकिस्तान के ऑपरेशन चंगेज खान के जवाब में भारत की त्रिपक्षीय कार्रवाई पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed