फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Friday Night Plan star Babil Khan on working in OTT says I do not get scripts everyday that I can choose

Babil Khan: 'मुझे हर रोज स्क्रिप्ट नहीं मिलती कि मैं चुन सकूं', ओटीटी की दुनिया में काम करने पर बोले बाबिल

Sat, 05 Aug 2023 12:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 05 Aug 2023 12:02 AM IST
सार

बाबिल की अगली फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' है। फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जारी हो गया है, जिसे देखकर फैंस उत्साहित हो उठे हैं। अब हाल ही में, बाबिल ने ओटीटी पर काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Friday Night Plan star Babil Khan on working in OTT says I do not get scripts everyday that I can choose
बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कला' के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले इरफान खान के बेटे बाबिल खान जल्द ही दूसरी फिल्म से धमाल मचाने आ रहे हैं। बाबिल की अगली फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' है। फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जारी हो गया है, जिसे देखकर फैंस उत्साहित हो उठे हैं। अब हाल ही में, बाबिल ने ओटीटी पर काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

विज्ञापन
 

बाबिल ने साझा किया 'फ्राइडे नाइट प्लान' में काम करने का अनुभव
हाल ही में, बाबिल ने  'फ्राइडे नाइट प्लान' में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, मेरी इच्छा कभी ऐसी नहीं थी कि मुझे थिएटर में आना है या बिग स्क्रीन पर आना है। मैं लोगों के दिलों तक पहुंचना चाहता हूं। बाबिल ने आगे कहा कि वह ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहते हैं, चाहे उनका काम किसी भी माध्यम से रिलीज हो। उन्हें इस चीज से फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
 

Simratt Kaur Interview: अनिल शर्मा के बारे में ही नहीं जानती थी गदर 2 की हेरोइन, बातचीत में किए दिलचस्प खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता को नहीं मिलते ज्यादा ऑफर
बाबिल खान ने यह भी बताया कि उन्हें बड़ी संख्या में ऑफर नहीं मिलते हैं। अभिनेता ने कहा, "मुझे जो मिला मैंने कर दिया। मुझे हर दिन स्क्रिप्ट नहीं मिलती। मुझे भर-भर के ऑफर नहीं आते कि मैं चुन सकूं और तय कर सकूं कि मुझे किस प्रोजेक्ट पर काम करना है। मैंने बहुत सारे ऑडिशंस दिए हैं और जब भी मेरा सिलेक्शन हुआ है, मैं बस स्क्रिप्ट पढ़ता हूं और अगर मुझे यह पसंद आती है, तो मैं इसे करता हूं, चाहे वह कहीं भी रिलीज हो।

Bollywood: इन फिल्मों में भी दिखी भारत-पाक लव स्टोरी, अपने प्यार के लिए अहम किरदारों ने पार की मुल्क की सीमा

 

इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर
बता दें कि 'फ्राइडे नाइट प्लान' की क्लिप की शुरुआत जूही के जरिए अपने बेटों बाबिल और अमृत जयन से यह कहते हुए होती है कि वे एक रात के लिए बिना निगरानी के रहेंगे क्योंकि वह रात भर पुणे में रुकेंगी। ट्रेलर में दो भाइयों के बीच एक बंधन दिखाया गया है, और बिना निगरानी के छोड़ दिए जाने पर वे कैसे एक क्रेजी प्लान को अंजाम देते हैं यह भी नजर आ रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed