Raj Kundra Porn Case: मुंबई पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार, लगा वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री का रेप करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने फरवरी 2021 के पोर्नोग्राफी मामले में आज यानी मंगलवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इनमें से तीन आरोपियों पर वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान एक अभिनेत्री के साथ रेप करने का इल्जाम लगा है।
ये हैं चार आरोपी
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा दी जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 22 फरवरी 2022 को राज कुंद्रा मामले में चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नरेश रामावतार पाल (29), सलीम सैय्यद (32), अब्दुल सैयद (24) और अमन बरनवाल (22) को वेब सीरीज की शूटिंग के लिए दो-दो हजार रुपये दिए गए थे।
Raj Kundra pornography case | Four more persons including a casting director arrested, from Versova and Borivali areas, says Mumbai Police Crime Branch
— ANI (@ANI) February 22, 2022
अभिनेत्री को जबरदस्ती ले गए थे मढ़
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कास्टिंग डायरेक्टर पाल एक अश्लील फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री को जबरदस्ती मढ़ के एक बंगले में ले गए थे। जहां सलीम सैयद, अब्दुल सईद और अमन बरनवाल पहले से ही मौजूद थे।
वर्सोवा पहुंचने की मिली थी सूचना
पुलिस ने बताया कि पाल गोवा और शिमला में छिपा था। गुरुवार को पुलिस को पाल के वर्सोवा पहुंचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद मामले के अन्य आरोपियों को भी वर्सोवा और बोरीवली से पकड़े गए। बता दें कि क्राइम ब्रांच ने कुल चार मामले दर्ज किए थे, जिसमें व्यवसायी राज कुंद्रा, अभिनेत्री-मॉडल गहना वशिष्ठ सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया था। वहीं फरवरी 2021 में प्राॅपर्टी सेल ने पोर्न फिल्म रैकेट का पर्दाफाश किया था और मालवानी थाने में चार मामले दर्ज किए थे।