फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Former cricketer Irfan Pathan New Look From Tamil movie Cobra

बार-बार अपनी इस फिल्म का मौसम बना रहे इरफान पठान, कब रिलीज होगी खुद निर्माताओं को नहीं पता

Wed, 28 Oct 2020 08:24 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 28 Oct 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Former cricketer Irfan Pathan New Look From Tamil movie Cobra
इरफान पठान - फोटो : Twitter-@AjayGnanamuthu

क्रिकेट को अलविदा कह चुके ऑल राउंडर इरफान पठान के बारे में पिछले साल से ही सुनते आ रहे हैं कि वह एक दक्षिण भारतीय फिल्म 'कोबरा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले हैं। लेकिन, तब से चली आ रही इस खबर में कोई विकास होता नजर नहीं आ रहा है। इरफान के 36 वें जन्मदिन पर फिल्म के निर्देशक अजय नानामुथु (Ajay Gnanamuthu) ने उनका फर्स्ट लुक जारी किया है जिसमें बताया गया है कि इरफान इस फिल्म में असलम इलमाज (Aslan Yilmaz) के किरदार में नजर आएंगे जो कि एक इंटरपोल का आदमी है।

विज्ञापन


क्रिकेट में झंडे गाड़ने के बाद इरफान ने जब फिल्मों में कदम रखने का फैसला किया तो वह अपनी पहली ही फिल्म 'कोबरा' में एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। नायक की मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्रम होंगे जिनका दक्षिण भारतीय फिल्मों में बड़ा नाम है। निर्देशक अजय के सोशल मीडिया पर जारी किए इरफान के लुक से इतना जरूर पता चल गया है कि इरफान इस फिल्म में एक फ्रांसीसी इंटरपोल के अफसर का किरदार निभाएंगे। बाकी इस फिल्म के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

फिल्म कोबरा की ज्यादातर शूटिंग रूस में होनी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद दुनियाभर में मनोरंजन का काम बंद हुआ तो इस फिल्म की शूटिंग भी रुक गई। लॉकडाउन से पहले जब इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता में हुई थी, उस वक्त की कुछ तस्वीरें खुद इरफान पठान ने इस साल जुलाई के महीने में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं। उनकी पोस्ट से यह जानकारी पहले ही मिल गई थी कि वह फिल्म में एक इंटरपोल अफसर का किरदार निभाएंगे।

इस फिल्म 'कोबरा' का पहला पोस्टर फरवरी के महीने में रिलीज किया गया था जिसमें अभिनेता विक्रम को सात अलग-अलग रूप में दिखाया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि विक्रम इस फिल्म में मुख्य रूप से एक फोटोग्राफर का किरदार निभाएंगे लेकिन फिल्म में उनके 20 से भी ज्यादा अलग-अलग चेहरे होंगे। इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करने के लिए इसके निर्माता स्थितियों को थोड़ा सामान्य हो जाने तक का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इरफान पठान इस फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग जनवरी में ही पूरी कर चुके हैं। इंतजार तो बस इस बात का है कि आखिर निर्माता इस फिल्म को रिलीज करने की घोषणा कब करेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed