फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   former chief of cbfc pahlaj nihalani slams akshay kumar for endorsing pan masala

Akshay Kumar: पान मसाला कंपनी का विज्ञापन करके बुरे फंसे अक्षय कुमार, पूर्व सेंसर बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी ने की निंदा

Sun, 17 Apr 2022 12:04 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 17 Apr 2022 12:04 PM IST
सार

 पान मसाला का प्रचार करने के लिए पूर्व सेंसर बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी ने अक्षय कुमार की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने कहा साफ सुथरी छवि वाला एक अभिनेता कैंसरयुक्त प्रोडक्ट का प्रचार कर रहा है।

विज्ञापन
former chief of cbfc pahlaj nihalani slams akshay kumar for endorsing pan masala
पहलाज निहलानी, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और अजय देवगन के बाद अब पान मसाले के विज्ञापन में तीसरा नाम भी नजर आ रहा है। इस बार अक्षय कुमार पान मसाले के एक विज्ञापन का प्रचार करने लगे हैं। कैंसर जैसे गंभीर रोग को बढ़ावा देने वाले पदार्थ का प्रचार करने के लिए अभिनेता को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। अक्षय कुमार के इस काम के बाद सीबीएफसी के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलानी ने भी उनकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा साफ सुथरी छवि वाला एक अभिनेता कैंसरयुक्त प्रोडक्ट का प्रचार कर रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जनता को किया जा रहा भ्रमित
अक्षय कुमार के टीवी पर 'जुबां केसरी' बोलने के बाद पहलाज निहलानी ने उनपर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- मेरा दृढ़ विश्वास है कि जहां अक्षय कुमार एक आम आदमी को सिगरेट पीने की बजाए सैनिटरी पैड पर पैसा खर्च करने के बारे में बताते हैं, उसे अब से फिल्मों से हटा दिया जाना चाहिए। सरकार को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। एक तरफ जहां एक जाना माना सुपरस्टार जनता को सिगरेट पर खर्च न करने के लिए कह रहा है। वहीं दूसरी ओर वही अभिनेता पान मसाला खाने की भी सलाह दे रहे हैं। ये सब जनता के लिए बहुत भ्रमित करने वाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ इंडियन एक्टर्स से की बॉलीवुड अभिनेताओं की तुलना
पहलाज निहलानी ने बॉलीवुड अभिनेताओं से साउथ इंडियन एक्टर्स की तुलना की। उन्होंने दक्षिण भारतीय अभिनेताओं की तारीफ की- दक्षिण में रजनीकांत, विजय और खुशबू जैसे सितारों के लिए मंदिर बने हैं। उन्होंने कहा- जब मुंबई में यश की केजीएफ 2 रिलीज हुई तो फैंस ने उनके कटआउट को दूध से नहलाया और कर्नाटक में करीब 20 हजार किताबों से उनकी बहुत बड़ी तस्वीर बनाई। क्या आपने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेता को इस तरह सम्मानित होते हुए सुना है। उन्होंने कहा बॉलीवुड अभिनेता कभी वह मुकाम हासिल ही नहीं कर सकते जो साउथ के एक्टर्स का है।

इनपर भी साधा निशाना
पहलाज केवल विशेष निंदा के लिए अक्षय कुमार को ही बाहर नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा- अक्षय एक साफ-सुथरी छवि वाले अभिनेता हैं, जनता उन्हें नायक के रूप में देखती है, ऐसे में वह कैंसर जैसी बीमारी को बढ़ावा देने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा सिर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि गोविंदा और पियर्स ब्रॉसनन भी इन चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि शराब व पान-मसालों का प्रचार अवैध और असंवैधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed