'सरकार 3' का पहला पोस्टर जारी, अब दिखेगा बिग बी का ये रूप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर बड़े ही धमाकेदार तरीके से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। बिग बी इस बार कुछ अलग अंदाज में फिल्म 'सरकार 3' में नजर आने वाले हैं। 'सरकार 3' फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में फिल्म में मौजूद सभी मुख्य किरदारों की झलक दिखाई गई है।
राम गोपाल वर्मा निर्देशित 'सरकार 3' में अमिताभ बच्चन के साथ इस बार मनोज बाजपेयी, यामी गौतम, अमित साध और जैकी श्रॉफ मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
7 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
हाल ही जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'काबिल' में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली यामी गौतम इस फिल्म में बिल्कुल अलग रूप नजर आने वाली हैं। खबर ये भी है कि वो इस फिलम में नेगेटिव किरदान निभा रही हैं। वहीं फिल्म 'रनिंग शादी' के सीधे-सादे प्रेमी अमित साध भी 'सरकार 3' में बेहद खतरनाक दिखने वाले हैं। मनोज बाजपेयी का किरदार एक चालाक पॉलिटिशियन का है। वहीं जैकी श्रॉफ भी फिल्म में एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होगी।
'सरका'र और 'सरकार राज' के बाद अब इस फिल्म में अभिषेक बच्चन दिखाई नहीं देंगे।