‘पृथ्वीराज’ के सेट से आई अक्षय और मानुषी की जोड़ी की पहली तस्वीर, दोनों की केमिस्ट्री दिल जीत लेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी हीरो अक्षय कुमार के खेल निराले हैं। 53 साल के हो चुके हैं, लेकिन अब भी अपनी से आधी उम्र या उससे कम की भी हीरोइनों के साथ हिट जोड़ियां बनाते हैं। और, इसके बावजूद एक साथ फ्रेम में बेइंतहा आकर्षक दिखते हैं। लंदन से लौटने के बाद अक्षय ने अपनी नई हीरोइन मानुषी छिल्लर के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग शुरू कर दी है। और, इस फिल्म के सेट से हम लेकर आए हैं एक खास फोटो सिर्फ आपके लिए जिसमें ‘पृथ्वीराज’ और उनकी ‘संयोगिता’ दोनों एक फ्रेम में हैं।
कोरोना वायरस महामारी के फैलने से पहले ही इस मेगा बजट फिल्म की काफी कुछ शूटिंग हो चुकी थी। लेकिन, तब ये शूटिंग सात तालों के पार ऐसी कड़ी सुरक्षा में हुई थी कि सेट पर फोटोग्राफर तो क्या कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता था। लेकिन, कोरोना काल में अनलॉक के बाद यशराज फिल्म्स स्टूडियो ने थोड़ी तो ढील दी है। कंपनी के अंधेरी स्थित स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग के लिए एक भव्य और बेजोड़ सेट तैयार किया है। साथ ही बिना किसी परेशानी के शूटिंग को पूरा करने के लिए सुरक्षा से जुड़ी सभी सावधानियों का पूरा ध्यान रखा गया है। साल 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी इस शूटिंग में शामिल हो चुकी हैं। और, इसी मौके की खास फोटो हम आपके लिए संजो लाए हैं।
फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से डेब्यू करने जा रहीं मानुषी कहती हैं, "पृथ्वीराज के सेट पर वापस आकर मैं बेहद खुश हूं, क्योंकि मैं सेट की लाइफ़ को बहुत ज़्यादा मिस कर रही थी। मैं एक बार फिर से शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हूं क्योंकि हर दिन मुझे कुछ-न-कुछ सीखने को मिल रहा है और यह बात मुझे काफी पसंद है। अक्षय सर के साथ सेट पर काम करने की बात से मैं काफी एक्साइटेड थी, क्योंकि मैंने उससे बहुत कुछ सीखा है और अभी तो बहुत कुछ सीखना बाकी है।"
मानुषी ने बताया कि अक्षय उनके काम की तारीफ़ करते हैं और हमेशा उनका हौसला बढ़ाते हैं रहते हैं और वह इसके लिए अक्षय की एहसानमंद हैं। वह कहती हैं, "मैं खुद को ख़ुशकिस्मत मानती हूं क्योंकि मुझे इतनी शानदार टीम के साथ काम करने का मौका मिला है। जब आप डेब्यू करते हैं तब आपके सामने बहुत सी चुनौतियां होती हैं, और आप अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए जी-जान लगा देते हैं। शूटिंग के दौरान अक्षय सर के अलावा टीम के सभी लोगों ने मेरा भरपूर साथ दिया और हौसला बढ़ाया।"
इतने करोड़ टिकट बिकने पर सनी देओल की गदर ने बनाया था विश्व रिकॉर्ड, जानें फिल्म से जुड़ी ये खास बातें