फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   First look poster for Movie Valmiki Ramayana Out on the occasion of Ram Navami film to release on Oct 2

रामनवमी पर फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' की पहली झलक जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

Thu, 26 Mar 2026 03:29 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 26 Mar 2026 03:29 PM IST
सार

Valmiki Ramayana First Look: आज 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' का पहला लुक सामने आया है। इसमें दर्शकों को फिल्म की भक्तिमय थीम की एक झलक मिली है। 

विज्ञापन
First look  poster for Movie Valmiki Ramayana Out on the occasion of Ram Navami film to release on Oct 2
'वाल्मीकि रामायण' का पहला पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आगामी फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' के निर्माताओं ने आज गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर इसका फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। पोस्टर पर भगवान राम के चरण दिखाए गए हैं। यह तस्वीर आस्था, करुणा और पवित्र यात्रा शुरू करने से पहले आशीर्वाद लेने के काम को दिखाती है। यह फिल्म इस साल अक्तूबर में रिलीज होगी।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' के निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता भावना तलवार ने संभाली है। आज साझा किए गए पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, 'जब तक पहाड़ खड़े रहेंगे और नदियां बहती रहेंगी, रामायण जिंदा रहेगी'। बता दें कि यह फिल्म 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'बाहुबली' का यह आर्टिस्ट है प्रोजेक्ट का हिस्सा
इस फिल्म में इंडस्ट्री की एक मजबूत टीम एक साथ काम कर रही है। फिल्म 'बाहुबली' में माहिष्मती की दुनिया की रचना करने वाले प्रोडक्शन डिजाइनर साबु सिरिल भी फिल्म का हिस्सा हैं। साबुल सिरिल के साथ-साथ, सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान और साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। लेखक आनंद नीलकंठन और चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी इस फिल्म पर काम किया है, ताकि इसकी कहानी जमीनी और वास्तविक लगे।

Madhoo: 'रोजा' फेम अभिनेत्री मधु ने मनाया 57वां जन्मदिन, बेटी ने लुटाया प्यार; दीं शुभकामनाएं

विज्ञापन

सरल और सार्थक फिल्म बनाने की कोशिश
फिल्म के पहले लुक पोस्टर से पता चलता है कि यह रामायण को आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर देते हुए पेश करेगी। मेकर्स की कोशिश सरल, सहज और सार्थक तरीके से दर्शकों से जुड़ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed