{"_id":"ef31a213b17386bcd278ec9892a7aed4","slug":"fir-filed-against-ranveer-singh-deepika-padukone","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणवीर और दीपिका के खिलाफ पुलिस केस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर और दीपिका के खिलाफ पुलिस केस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Sep 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोन एक नई मुसीबत हैं। इनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘रामलीला’ रिलीज से पहले ही कई तरह के विवाद लेकर आई है। इस फिल्म के नाम और चरित्रों को लेकर समाज के वर्ग में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
बोल्ड और ड्रामेटिक है 'रामलीला' का पहला ट्रेलर
विज्ञापन
इस फिल्म के कटेंट के खिलाफ जयपुर में फिल्म के अभिनेता रणबीर सिंह, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एवं फिल्म निर्माता सहित छह लोगों के खिलाफ यहां एक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फिल्म में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर अदालत में की गई शिकायत के बाद इस्तगासा के जरिए यह मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार आर बी यादव एवं बी आर जाखड ने अधिवक्ता पवन शर्मा के जरिए अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में फिल्म में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर कल शिकायत की गई थी।
इसके बाद अदालत ने इस संबंध में मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके पहले इस फिल्म के नाम को लेकर मेरठ में भी एक जनहित याचिका दायर की गई है।