फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmy Friday pehlwaan section 375 dream girl Ready or not

पहलवान' से मिलेंगे, 'सेक्शन 375' को जानेंगे या 'ड्रीम गर्ल' देखेंगे, रिलीज हुईं ये फिल्में

Fri, 13 Sep 2019 12:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 13 Sep 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Filmy Friday pehlwaan section 375 dream girl Ready or not
आज रिलीज होंगी ये फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

हर शुक्रवार न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड की फिल्में भी सिनेमाघर में दस्तक देती हैं। लेकिन कौन सी फिल्म आज रिलीज हो रही है और क्या है उस फिल्म का टेस्ट। हर बार ये जान पाना यूजर के लिए आसान नहीं। ऐसे में हम फिल्मी फ्राइडे पैक में आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो आज रिलीज होंगी।

विज्ञापन

Filmy Friday pehlwaan section 375 dream girl Ready or not
Kichcha Sudeep - फोटो : social media

पहलवान 
लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर सुनील शेट्टी फिल्म पहलवान से वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में सुनील के साथ कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप देखने को मिलेंगे। फिल्म का ट्रेलर देख सभी को सबसे पहले सलमान खान की सुल्तान याद आई थी। हालांकि ट्रेलर को दर्शकों ने भी पसंद किया है। फिल्म में सुनील शेट्टी, पहलवान किच्चा सुदीप के गुरु के अवतार में नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में आकांक्षा सिंह, कबीर सिंह और शरत लोहितस्व भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Filmy Friday pehlwaan section 375 dream girl Ready or not
Section 375 - फोटो : social media

सेक्शन 375
पहलवान के अलावा इस ही तारीख को रिलीज हो रही है सेक्शन 375। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना वकील के किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग्स के  साथ सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी नजर आ रही है। फिल्म में जाकिर हुसैन, कुमुद मिश्रा, कुलभूषण खरबंदा और अतुल कुलकर्णी भी खास रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

Filmy Friday pehlwaan section 375 dream girl Ready or not
ड्रीमगर्ल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रीम गर्ल
कुछ वक्त पहले फिल्म अंधाधुन के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल भी आज रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।  इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक महिला का किरदार भी निभाते नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले आयुष्मान फिल्म आर्टिकल 15 के साथ एक और हिट फिल्म अपने खाते में जोड़ चुके हैं।

Filmy Friday pehlwaan section 375 dream girl Ready or not
रेडी और नॉट - फोटो : सोशल मीडिया

रेडी ऑर नॉट 
फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स की एक पीरियड सस्पेंस फिल्म रेडी ऑर नॉट आज रिलीज हो रही है। समारा वीविंग की मुख्य भूमिका वाली ये फिल्म एक बहू की कहानी है जो एक रईस परिवार की परंपराओं और संस्कारों के दायरे में आने के बाद एक खतरनाक चक्रव्यूह में फंस जाती है। फिल्म में मार्क ओ ब्रायन भी लीड रोल में हैं और वह समारा के पति के किरदार में दिखाई देंगे।

Filmy Friday pehlwaan section 375 dream girl Ready or not
Chhichhore film poster - फोटो : file photo

छिछोरे 
अगर पहले बताई गई किसी भी फिल्म को आपको देखने का मन नहीं है तो फिर आप छिछोरे भी देख सकते हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा मुख्य कलाकारों के रूप में हैं। फिल्म दोस्ती पर आधारित है जिसमें कॉलेज लाइफ का तड़का भी देखने को मिलेगा। फिल्म को दर्शकों का प्यार और क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यूज मिले हैं। बता दें कि इससे पहले नीतेश दंगल के साथ बड़े पर्दे पर हाजिर हुए थे। आमिर खान स्टारर दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाढ़ दिए थे।

पढ़ें: 'बाहुबली' से 'कृष 3' तक, आप भी देखें बड़ी-बड़ी फिल्मों की छोटी- छोटी गलतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed