{"_id":"645b0cd5ca43470785033cb8","slug":"filmmakers-ekta-kapoor-and-rhea-kapoor-have-joined-hands-once-again-for-a-yet-untitled-film-full-detail-here-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ekta Kapoor: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धमाल मचाएगी एकता और रिया की जोड़ी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ekta Kapoor: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धमाल मचाएगी एकता और रिया की जोड़ी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
Wed, 10 May 2023 08:59 AM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Wed, 10 May 2023 08:59 AM IST
सार
मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर एक बार फिर से रिया कपूर के साथ नई फिल्म बनाने जा रही हैं।
विज्ञापन
एकता कपूर और रिया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
बॉलीवुड फिल्ममेकर एकता कपूर ने रिया कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म से पहले भी एकता कपूर, रिया कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। हालांकि अभी तक इस अपकमिंग फिल्म का नाम नहीं कंफर्म हो पाया है। हां लेकिन, दोनों ने मिलकर एक बार फिर से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
जी हां, एकता कपूर और रिया कपूर के इस नए प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो गई है। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और अनिल कपूर फिल्म कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म को 22 सितंबर 2023 को रिलीज कर दिया जाएगा। इसी वजह से फिल्म की रूपरेखा पर काम बहुत तेजी के साथ होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि अपनी इस अपकमिंग मूवी से पहले एकता कपूर और रिया कपूर एक साथ काम कर चुकी हैं। दोनों ने मिलकर साल 2018 में आई 'वीरे दी वेडिंग' बनाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियों ने काम किया था। फिल्म में इन चारों की कैमिस्ट्री को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
एकता कपूर और रिया कपूर ने इस मूवी के डायरेक्सन की जिम्मेदारी राजेश कृष्णन को दी है। तो वहीं यह अपकमिंग फिल्म तीन औरतों की लाइफ पर आधारित होगी कि जैसे-जैसे वे आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं। वैसे ही वैसे उनकी लाइफ बदलने लगती है, और वो झूठ के जाल में फस जाती हैं।
यह भी पढ़ें: 'शोले' के 'सांभा' बन मैक मोहन ने जीता दिल , इस एक डायलॉग से पर्दे पर अमर हुए अभिनेता