फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   filmmaker and radio personality SV Ramanan passes away funeral will be held tomorrow

SV Ramanan Death: फिल्म निर्माता और रेडियो पर्सनैलिटी एसवी रामनन का निधन, आज दी जाएगी अंतिम विदाई

Tue, 27 Sep 2022 12:13 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 27 Sep 2022 12:13 AM IST
सार

फिल्म निर्माता और रेडियो व टीवी विज्ञापनों में अपनी आवाज देने के लिए मशहूर एसवी रामनन का 26 सितंबर की सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में कई शॉर्ट फिल्मों, फीचर फिल्मों और धारावाहिकों का निर्माण किया था।

विज्ञापन
filmmaker and radio personality SV Ramanan passes away funeral will be held tomorrow
एसवी रामनन - फोटो : social media

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म निर्माता और रेडियो व टीवी विज्ञापनों में अपनी आवाज देने के लिए मशहूर एसवी रामनन का 26 सितंबर को सुबह निधन हो गया। वह 87 साल के थे। एसवी रामनन प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्माता सुब्रमण्यम के बेटे थे। उन्होंने करियर की शुरुआत अपने पिता के सहायता से की थी और बाद में कई रेडियो व टेलीविजन विज्ञापनों में काम किया। उनके प्रशंसक व सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, एसवी रामनन को आज अंतिम विदाई दी जाएगी।

विज्ञापन


निर्देशन के साथ रेडियो व टीवी में अपनी आवाज के लिए थे मशहूर

एसवी रामनन ने अपने करियर की शुरुआत एक नाटककार के रूप में की थी। इसके अलावा एसवी रामनन अपनी गोल्डन वॉइस से विज्ञापनों में जान डाल देते थे। 80 और 90 के दशक में उन्होंने रेडियो विज्ञापन से लेकर टेलीविजन तक के कई विज्ञापनों में अपनी आवाज से कई ब्रांड बनाने में मदद की। 1983 में उन्होंने वाई जी महेंद्र और सुहासिनी स्टारार फीचर फिल्म 'उरुवांगल मरालम' के लिए गानों को कंपोज करने के साथ ही निर्देशित भी किया। इस फिल्म में शिवाजी गणेशन, कमल हासन, रजनीकांत और जयशंकर जैसे कई जाने-माने अभिनेताओं ने गेस्ट अपीरियंस दर्ज करवाई थी। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई डॉक्यूमेंट्री और सीरियल्स को भी निर्देशित किया।

विज्ञापन

 

एसवी रामनन का परिवार
निजी जिंदगी की बात करें तो एसवी रामनन के परिवार में उनकी पत्नी बामा रामनन और बेटियां लक्ष्मी व सरस्वती हैं। जाने-माने संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर उनके पोते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed