राजद्रोह मामला: फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना ने जमानत के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना ने अपने खिलाफ देशद्रोह के एक मामले में अग्रिम जमानत के लिए केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
आयशा सुल्ताना लक्षद्वीप की रहने वाली अभिनेत्री, मॉडल और निर्माता-निर्देशक हैं। उनका जन्म सन 1984 में बांग्लादेश के जेस्सोर में हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना ने अपने खिलाफ राजद्रोह के एक मामले में अग्रिम जमानत के लिए केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
बता दें, लक्षद्वीप की फिल्मकार आयशा सुल्ताना पर आईपीसी की धारा 124बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल उन्होंने एक टीवी चैनल की बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश के प्रसारक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल को 'जैविक हथियार' कहा था। भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब्दुल खादर का आरोप है कि सुल्ताना ने एक मलयालम चैनल में एक बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार के बारे में झूठी खबर फैलाई थी।
भाजपा नेता का आरोप है कि यह सुल्ताना का राष्ट्रविरोधी कृत्य था, जिसने केंद्र सरकार की 'देशभक्ति की छवि' को धूमिल किया। साथ ही उन्होंने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। बता दें कि इससे पहले भाजपा ने फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए द्वीप में विरोध प्रदर्शन किया था।
कौन हैं आयशा सुल्ताना
आयशा सुल्ताना लक्षद्वीप की रहने वाली अभिनेत्री, मॉडल और निर्माता-निर्देशक हैं। उनका जन्म सन 1984 में बांग्लादेश के जेस्सोर में हुआ था। वह 37 साल की हैं। आयशा की शुरू से ही कला क्षेत्र में रूचि रही है। हाल ही में उन्होंने गैसवर्क्स, लंदन प्रदर्शनी में अपनी क्यूरेटोरियल रिसर्च रेजीडेंसी पूरी की है। ये फिल्ममेकर बिट्रो आर्ट्स ट्रस्ट का भी हिस्सा है, जिसका संगठन और संचालन ढाका स्थित कलाकारों के द्वारा किया गया है। साल 2014 में उन्हें समदानी कला पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया। उन्हें नवोदित फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के रूप में भी जाना जाता है।
आयशा न सिर्फ अभिनेत्री, मॉडल और निर्देशक हैं बल्कि लेखक भी हैं। अपनी इंडिपेंडेंट फिल्म 'फ्लश' की कहानी उन्होंने खुद ही लिखी थी।