फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmfare Awards 2020 sponsored by Amazon

देसी पुरस्कार में विदेशी स्पॉन्सर की एंट्री, फिल्मफेयर को प्रायोजित करेगा अमेजन

Sun, 02 Feb 2020 10:19 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sun, 02 Feb 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Filmfare Awards 2020 sponsored by Amazon
filmfare - फोटो : social media

कुछ समय पहले चीनी सेना के भारतीय सीमा में बढ़ रहे दखल को मद्देनजर रखते हुए कुछ देशभक्तों ने भारत के बाजारों में जड़ें जमाए चीनी सामान को न खरीदने की मुहिम चलाई थी। अब यह अभियान कितना कारगार साबित हुआ, यह तो जगजाहिर है। लेकिन अब भारतीय सिनेमा में बाहरी कंपनियों के बढ़ते दखल की ओर किसी का ध्यान ही नहीं जा रहा है, जिसमें अमेजन ने भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित पुरस्कार फिल्मफेयर को स्पॉन्सर करने का बीड़ा उठाया है।  

विज्ञापन


बेशक, भारत दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा आबादी के चलते दुनिया के सभी देशों का व्यापार के नजरिए से हमेशा केंद्र रहा है। शुरुआत से ही बाहरी शक्तियों ने भारत को एक कमाऊ बाजार के नजरिए से देखा है, और दुनिया की किसी भी कंपनी को नंबर वन बनाने और नीचे गिराने में भारत का बहुत बड़ा हाथ होता है। देशवासियों की दूसरी जरूरतों के अलावा मनोरंजन के साधनों में से एक सिनेमा में पिछले कुछ ही सालों में एक क्रांति आई है, जिसमें बाहरी कंपनियों नेटफ्लिक्स और अमेजन ने भरपूर रुचि दिखाई है। 
विज्ञापन


हाल ही में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने भारत में अपनी जड़ें और मजबूती से जकड़ने की नीयत से भारत दौरा किया, और हिंदी सिनेमा के शीर्ष कलाकारों और फिल्मों से जुड़े लोगों से मुलाकात की। उनका मन तो भारत के हर क्षेत्र में पैर पसारने का था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे मुलाकात न करके जेफ के मंसूबों पर पानी फेर दिया। जेफ के इस भारत दौरे का असर अब दिख रहा है, जब भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित सम्मान फिल्मफेयर के स्पोंसर में अमेजन ने पान पराग, जिओ डिजिटल और विमल पान मसाला को नीचे छोड़कर अपना स्थान टॉप पर हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहला मौका है जब किसी बाहरी कंपनी ने सिनेमा के अवार्ड फिल्मफेयर में रुचि दिखाई है। भारतीय सिनेमा के लिए यह हो सकता है कि दुनियाभर के सिनेमा में आदान-प्रदान और कलाकारों को पारदर्शिता का अनुभव कराए, लेकिन भारतीय कंपनियों के लिए यह खतरे की घंटी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed