फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Prithviraj actor Sonu Sood met Odisha Chief Minister Naveen Patnaik, CM gifted him Indian hockey team jersey

Sonu Sood: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिले सोनू सूद, सीएम ने भेंट की भारतीय हॉकी टीम की जर्सी

Sun, 29 May 2022 01:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Film Prithviraj actor Sonu Sood met Odisha Chief Minister Naveen Patnaik, CM gifted him Indian hockey team jersey
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक- सोनू सूद - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने शनिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। यह मुलाकात सीएम आवास पर हुई। इस बैठक के दौरान सीएम पटनायक ने सोनू सूद को भारतीय हॉकी टीम की जर्सी भेंट की। बता दें कि ओडिशा भारतीय हॉकी की राष्ट्रीय महिला और पुरुष टीमों का प्रायोजक है। इस मुलाकात पर एक समाचार चैनल से बात करते हुए सोनू सूद ने कहा, 'कोविड -19 की पहली लहर में हमनें लगभग 17 बच्चों को मुंबई से सुरक्षित वापस केंद्रपाड़ा पहुंचाया था। उस दौरान सीएम सर ने मुझे धन्यवाद और बहुत शुभकामनाएं दी थीं। अब जब मैं यहां आया हूं तो उनसे मिलने चला आया।' उन्होंने आगे कहा कि हमें ओडिशा के लिए और अच्छे काम करने की जरूरत है और मैं हमेशा इसके लिए तैयार हूं।

विज्ञापन

वहीं, सीएम नवीन ने भी इस मुलाकात पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'अभिनेता सोनू सूद से मिलकर खुशी हुई। कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के उनके प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए।' इसके साथ ही सीएम पटनायक ने उन्हें ओडिशा की समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Film Prithviraj actor Sonu Sood met Odisha Chief Minister Naveen Patnaik, CM gifted him Indian hockey team jersey
नवीन पटनायक-सोनू सूद - फोटो : ट्विटर

बता दें कि जब कोरोना महामारी चरम पर थी तब बॉलीवुड अभिनेता ने लोगों की हर संभव मदद की थी। इसी दौरान उन्होंने मुंबई से केंद्रपाड़ा क्षेत्र के 17 से अधिक युवाओं की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की और सभी व्यवस्थाएं की थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू जल्द ही फिल्म पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह चंद बरदाई के रोल में दिखेंगे। फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को उनके किरदार की झलक दिख चुकी है। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। यह फिल्म तीन जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed