Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Nadaaniyan Actress Khushi Kapoor And Dia Mirza Talk About Love Language

Dia Mirza: खुशी कपूर-दीया मिर्जा कैसे जाहिर करती हैं अपना प्यार? फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर एक्साइटेड

Fri, 07 Mar 2025 08:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 07 Mar 2025 08:45 AM IST
सार

फिल्म ‘नादानियां’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म नई पीढ़ी यानी Gen Z की लव स्टोरी दिखाती है। फिल्म में खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान लीड रोल में हैं। वहीं दीया मिर्जा ने फिल्म में मां का रोल किया है। हाल ही में खुशी कपूर और दीया मिर्जा ने बताया कि वह अपने प्यार को कैसे जाहिर करती हैं। 

विज्ञापन
Film Nadaaniyan Actress Khushi Kapoor And Dia Mirza Talk About Love Language
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor

विस्तार

दीया मिर्जा ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘नादानियां’ में इब्राहिम अली खान के किरदार की मां के रोल में नजर आईं। हाल ही में वह फिल्म की हीरोइन खुशी कपूर के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग पर दिखी थीं। इस मौके पर खुशी कपूर और दीजा मिर्जा ने बताया कि वह अपने प्यार को कैसे जाहिर करती हैं? उनकी लव लैंग्वेज क्या है, जानिए? 

विज्ञापन


खुशी कपूर को पसंद है तारीफ करना 
फिल्म ‘नादानियां’ की एक्ट्रेस खुशी कपूर नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में अपनी लव लैंग्वेज के बारे में बताती रही हैं। वह कहती हैं, ‘ फिजिकल टच मेरी लव लैंग्वेज है। साथ ही अपने पार्टनर को प्यारी और अच्छी बातें भी कहनी चाहिए, उनकी तारीफ करनी चाहिए।’ वहीं खुशी कपूर की बहन जान्हवी कपूर का भी कहना है कि उनकी लैंग्वेज है कि वह अपने पार्टनर के साथ टेस्टी खाना शेयर करें या पार्टनर, उनके लिए अच्छा खाना लेकर आए।

विज्ञापन


 
Trending Videos

Film Nadaaniyan Actress Khushi Kapoor And Dia Mirza Talk About Love Language
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम @diamirzaofficial

दीया ने बताए प्यार जाहिर करने के तीन तरीके 
दीया मिर्जा भी अपनी लव लैंग्वेज के बारे में बताती हैं। वह तीन बातों पर गौर करने की सलाह देती हैं। दीया का मानना है कि अपने पार्टनर के लिए हमेशा कुछ ना कुछ खास करें, उन्हें तोहफे दें और उनके बारे में अच्छी बातें कहें। इन्हीं बातों को वह अपनी मैरीड लाइफ में भी अमल में लाती हैं। 

ये कलाकार भी हैं फिल्म का हिस्सा 
दीया मिर्जा के अलावा कुछ और सीनियर एक्टर्स भी फिल्म ‘नादानियां’ का हिस्सा हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आए। सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी भी पैरेंट्स के रोल में हैं। वहीं अर्चना पूरन सिंह ने मिस बिग्रेंजा का रोल किया है। यही रोल उन्होंने सालों पहले फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में भी किया था। ‘नादानियां’ की कहानी की बात की जाए तो यह रेंटल बॉयफ्रेंड के कॉन्सेप्ट पर बनीं एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed