फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   MSG film review - ultimate mix of Hip hop and comedy

हिप-हॉप और कॉमेडी का तड़का है फिल्म 'एमएसजी' में

Fri, 13 Feb 2015 04:12 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
MSG film review - ultimate mix of Hip hop and comedy

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'एमएसजी-द मैसेंजर' रिलीज होने से पहले ही बेहद चर्चा में रही है। फिल्म को लेकर खबर है कि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जिससे किसी धार्मिक संगठन को कोई आपत्ति हो।

विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म 'एमएसजी- द मैसेंजर' फिल्म में एक हिप-हॉप गाना 'नेवर एवर' भी है। फिल्म में देश के एक बड़े ड्रग माफिया के बुने जाल को फिल्माया गया है। वह एक डॉन है, उसके देश में कुछ नुमाइंदे हैं।
विज्ञापन


लेकिन उसके खिलाफ बाबा गुरमीत राम रहीम, जो देश को कई बुराइयों से बचाने वाले हीरो साबित होते हैं। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर गौरव गेरा कॉमेडी करते हुए सबसे मजेदार लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बाबा' की फिल्म में है कॉमेडी का तड़का

MSG film review - ultimate mix of Hip hop and comedy

फिल्म में राम रहीम की बुराइयों के खिलाफ संघर्ष की कहानी है। कहानी 'बाबा' पर डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाने आई विदेश से पत्रकार एलिस के देश में आने से शुरु होता है। वह अपने फिल्म की शूटिंग करती है और फिल्म की कहानी आगे बढ़ती जाती है।

फिल्म में कॉमेडी डायलॉग्स की भी भरमार है। फिल्म में किसी भी धर्म पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। हालांकि पहला हाफ थोड़ा स्लो है लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म रफ्तार पकड़ लेती है। अगर कोई डेरा सच्चा सौदा को समझना चाहता है तो वह इस फिल्म को देख सकते हैं।

आखिर ‌‌रिलीज हो गई विवादित 'एमएसजी-द मैसेंजर'

MSG film review - ultimate mix of Hip hop and comedy

भारी विवादों के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'एमएसजी-द मैसेंजर' शुक्रवार को रिलीज हो गई। फिल्म देश भर में 4 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।

वहीं खबर है कि फिल्म को लेकर किसी भी अप्रिय घटना की आशंका में पूरे हरियाणा में धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही थियेटरों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चंडीगढ़ और हरियाणा के कई सिख संगठन फिल्म के प्रदर्शन का विरोध कर रहे हैं। बाबा राम रहीम के देश में करीब 5 करोड़ सर्मथक हैं, इस लिहाज यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed