फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film hunnter and god kamdev

फिल्मी पर्दे पर अब 'हंटर' के रूप में दिखेंगे कामदेव

Wed, 04 Feb 2015 01:21 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
film hunnter and god kamdev

जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'हंटर’ काम योग के देवता कहे जाने वाले कामदेव को समर्पित है। फिल्म अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और विकास बहल मिलकर बना रहे हैं। फिल्म में एक कामुक युवक को दिखाया गया है जो हर वक्त सेक्स की बातें ही सोचता रहता है। वह काल्पनिक रूप से हर समय इन्हीं सब बातों में डूबा रहता है।

विज्ञापन


फिल्म का नाम ‘हंटर’ भी युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। फिल्म में राधिका आप्टे, गुलशन देवैया और साईं ताम्हणकर मुख्य भूमिका में हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है। यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन

गुलशन देवैया को है 'हंटर' से बदलाव की उम्मीद

film hunnter and god kamdev

'शैतान', 'हेट स्टोरी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके गुलशन देवैया आने वाली फिल्म 'हंटर' में एक यौन आसक्ति वाले व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं। गुलशन का मानना है कि यह बॉलीवुड में उन्हें स्‍थापित कर सकता है।
      
गुलशन ने कहा कि मैं अलग-अलग चीजों के साथ प्रयोग करना चाहता हूं। मैं एक ही क्षेत्र में फंसना नहीं चाहता हूं। अब तक लोग मुझे नकारात्मक भूमिकाओं और खलनायक के चरित्र से जोड़कर देखते हैं। हंटर के जरिए मुझे इस छवि से निकलने का मौका मिला है।

 देखिए ट्रेलर-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed