{"_id":"cc0e04bb62f7903002830dcf492a38e3","slug":"film-download-prices-to-be-determined-by-screen-size","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितनी फिल्म देखेंगे, चुकाना होगा उतना ही पैसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जितनी फिल्म देखेंगे, चुकाना होगा उतना ही पैसा
अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 01 May 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी मदद से भविष्य में ऐसा होने जा रहा है कि आप स्क्रीन के जितने हिस्से में फिल्म देखेंगे आपको उतना पैसा चुकाना होगा।
विज्ञापन
यदि आप अपने मोबाइल फोन पर फिल्म डाउनालोड करके देखते हैं तो आपको उस स्क्रीन की चौड़ाई के अनुसार शुल्क चुकाना होगा। मसलन यदि आप आईपैड पर फिल्म देखते हैं तो आपको अधिक पैसे चुकाने होंगे लेकिन यदि आप कम चौड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट फोन पर यह फिल्म देखेंगे तो अधिक पैसे खर्च करने होंगे।
मोबाइल तकनीकी से जुड़े यूएस में हुए एक कार्यक्रम में इस बात की घोषणा हुई। हालांकि तकनीकी दुनिया के जानकार लोगों के मुताबिक यह जज कर पाना मुश्किल होगा कि कोई यूजर किस तरह की स्क्रीन पर फिल्म देख रहा है। हालांकि यह बदलाव अभी अभी नहीं हो रहा है इसे होने में 10 साल लग जाएंगे।
विज्ञापन
इस प्रेस कांफ्रेंस में यह भी साफ किया गया है कि ऑनलाइन देखी जा रही किसी भी फिल्म को डाउनलोड करके देखने की कीमत उसकी रिलीज डेट पर निर्भर करेगी। यदि फिल्म रिलीज के आसपास उस फिल्म को देखा जा रहा है तो वह फिल्म महंगी पड़ेगी।
विज्ञापन