फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fen makes shahrukh khan disappointed

प्रशंसक के इस गंदे काम से बेहद निराश हुए शाहरुख

Sat, 11 Jul 2015 11:57 AM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
fen makes shahrukh khan disappointed

शाहरुख खान के एक प्रशंसक ने एक ऐसा काम कर दिया है जिससे शाहरुख खान बेहद निराश हो उठे हैं। उन्होंने अपनी हताश सोशल मीडिया पर भी जाहिर की है।

विज्ञापन


ट्विटर पर शाहरुख खान ने पूरा वाक्या बताते हुए प्रशंसको से ऐसा काम न करने का अनुरोध किया है। वैसे शाहरुख के प्रशंसक ने यह काम शाहरुख की नाक के नीचे किया है इससे शाहरुख और भी अधिक निराश हो गए हैं।
विज्ञापन


वैसे भी किंग खान के इतने प्रशंसक हैं कि उनको समझाना काफी मुश्किल काम है। फिर भी शाहरुख ने अपने फैंस को एक नया संदेश दे ही दिया है।

शाहरुख ने ट्विटर पर बताया पूरा वाक्या

fen makes shahrukh khan disappointed
बॉलीवुड के किंग खान और अभिनेता शाहरुख खान को खून-पसीने की कमाई से बांद्रा में बनाए अपने बंगले मन्नत पर अज्ञात प्रशंसक के पेंट से संदेश लिखने से बहुत निराशा हुई।

49 वर्षीय शाहरुख को इस हरकत से बहुत मायूसी हुई। उन्होंने अपनी निराशा ट्विटर पर व्यक्त करते हुए लिखा, "कोई भी दिन ऐसा नहीं होता जब आपने घर खाली छोड़ा हो और किसी ने इसे गंदा न किया हो।"

गुमनाम प्रशंसक द्वारा लिखे गए संदेश बुधवार को सोशल मीडिया पर छाए रहे। शाहरुख के चार-मंजिला बंगले पर किसी ने पेंट से 'लव यू एसआरके' और 'सी यू फिफ्टीन्थ' जैसे संदेश लिखे। इन्हें लिखने वाले ने नीचे अपना नाम 'गौरव' लिखा है।

शाहरुख इस वक्त राहुल ढोलकिया की 'रईस' और रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'दिलवाले' में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed