{"_id":"5bb36b91867a55013e75cfe8","slug":"fatah-will-cut-her-leaf-in-anurag-s-film-fatima-will-replace-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग की फिल्म में तापसी का पत्ता कटा, उनकी जगह लेंगी फातिमा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुराग की फिल्म में तापसी का पत्ता कटा, उनकी जगह लेंगी फातिमा
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
Tapasee Pannu
अनुराग बसु अपनी चर्चित फिल्म लाइफ इन अ मैट्रो, 2007 का सीक्वल बना रहे हैं। इसमें राजकुमार राव, परिणीति चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान की एंट्री हो चुकी है। अलग-अलग जोड़ियों की अलग-अलग कहानियों वाली इस फिल्म के लिए तापसी पन्नू का भी नाम चल रहा था परंतु खबर है कि मनमर्जियां की स्टार के पास समय न होने की वजह से बसु ने दंगल में आमिर खान की बेटी बनीं फातिमा सना शेख को फिल्म में ले लिया है।
विज्ञापन
तापसी की डायरी में वे डेट्स खाली नहीं थीं जो अनुराग चाहते थे। तब बसु ने फातिमा से बात की जो आमिर के साथ दूसरी फिल्म करने के बाद खाली हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि अनुराग शुरू से इस बात के लिए तैयार थे कि अगर तापसी उन्हें डेट्स नहीं दे सकीं तो वह फातिमा को लेंगे। इसके लिए उन्होंने फातिमा से पहले ही बात कर रखी थी।
विज्ञापन