Prathyusha Garimela: फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला की मौत, बेडरूम में मिला कार्बन मोनोऑक्साइड का सिलेंडर
जानी-मानी फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव पुलिस को बंजारा हिल्स में आवास में मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह बंजारा हिल्स में अपने आवास पर मृत पाई गईं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी है कि डिजाइनर के बेडरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा संदिग्ध मौत की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Top fashion designer Prathyusha Garimella was found dead at her residence in Banjara Hills, Telangana, says police
विज्ञापन
Police seized a carbon monoxide cylinder from her bedroom. A case is being registered under the section of suspicious death: Circle Inspector
(Image source: FB) pic.twitter.com/e3MetX6qKj
— ANI (@ANI) June 11, 2022
बाथरूम में मिला शव
35 वर्षीय फैशन डिजाइनर प्रत्युषा बंजारा हिल्स थाना क्षेत्र के फिल्म नगर स्थित एक मकान में रहती थी। जानकारी के मुताबिक, जब शनिवार दोपहर जब उन्होंने सिक्योरिटी चेक का कोई जवाब नहीं दिया तो उनके गार्ड्स ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां डिजाइनर का शव बाथरूम में पाया गया।
खुद के नाम से बनाया था ब्रांड
प्रत्युषा का खुद का फैशन लेबल 'प्रत्युषा गरिमेला' के नाम से कपड़ों का ब्रांड है। जिसका फ्लैगशिप स्टोर हैदराबाद, मुंबई में है। इसके अलावा डिजाइनर इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने डिजाइन्स साझा करती थीं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में उनके डिजाइन किए गए ज्यादातर आउटफिट भारतीय स्टाइल में होते हैं।