Farm Laws Withdrawn: किसानों के लिए खुश हुए सोनू सूद, कहा-जय जवान जय किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू सूद ने सबसे पहले अपने ट्विटर आकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा 'किसान वापिस अपने खेतों में आयेंगे, देश के खेत फिर से लहराएंगे। धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पूरब और भी ऐतिहासिक हो गया। जय जवान जय किसान।'
किसान वापिस अपने खेतों में आयेंगे,
देश के खेत फिर से लहराएंगे।
धन्यवाद @narendramodi जी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पूरब और भी ऐतिहासिक हो गया।विज्ञापन विज्ञापन
जय जवान जय किसान। 🇮🇳— sonu sood (@SonuSood) November 19, 2021
इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह अनाज मंडी में नजर आ रहे हैं और बासमती चावल के बारे में बता रहे हैं। उनके आस पास सभी अनाज मंडी के लोग उन्हें देखकर बेहद खुश हैं। इस वीडियो के साथ ही सोनू सूद ने लिखा हैं 'जय जवान जय किसान'
View this post on Instagram
सोनू सूद को पहले भी किसानों के हक में बोलते देखा गया है। वह लॉकडाउन से ही लोगों की निस्वार्थ सेवा करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में जब देशभर के किसानों को उनका हक मिला तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाइयां दी।