फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fardeen Khan slams body shamers for trolling him

'मेरा मजाक उड़ाने वालो, अपनी सूरत भी देखो'

Sun, 29 May 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 29 May 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
Fardeen Khan slams body shamers for trolling him

फरदीन खान लंबे समय से फिल्मी पर्दे से गायब हैं। लंबे समय बाद वो हाल ही में दिखे तो उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। वो काफी मोटे हो गए हैं। बस इसी बात को लेकर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। हालत ये हो गई कि वो ट्विटर के टॉप ट्रेंड में आ गए। उनका जमकर मजाक उडा। इस वाकये से दुखी फरदीन खान ने जमकर अपना गुस्सा निकाला है।

विज्ञापन


वजन को लेकर हो रहे मजाक पर फरदीन ने कहा कि न तो वह शर्मिदा हैं, न ही नाराज हैं और न ही अवसाद में हैं। उन्होंने कहा कि इस समय वो अपने जीवन का खूब आनंद ले रहे हैं। फरदीन ने गुरुवार रात फेसबुक पर एक खुले खत में लिखा, न तो लज्जित हूं और न ही शर्मिदा हूं और न आहत ही हूं। अवसाद में नहीं हूं। न तो अंधा हूं। क्या मैं खुश हूं? जीवन का सबसे खुशनुमा पल जी रहा हूं। अभिनेता ने लिखा कि मैं खुश हूं कि मैं आप सभी के लिए वीकएंड का मनोरंजन बन गया हूं।
विज्ञापन


इसके साथ ही फरदीन ने कहा कि उन्होंने कहा कि थोड़ा समय निकालकर अपनी तरफ भी देखें। फरदीन ने कहा कि किसी का मजाक उडाने में आपको अच्छा लगता है, तो ये खतरनाक है। आपको अपने बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने लिखा मुझे यकीन है कि इनमें से 99 प्रतिशत लोग किसी के मुंह पर जाकर कुछ नहीं बोल पाएंगे। साथ ही फरदीन ने लिखा कि मैं उम्मीद करता हूं कि अगली बार लोग ऐसा करने से पहले सोचेंगे। अभी के लिए इतना ही काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed