फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Famous writer and film maker Era Tak short film Rainbow

दुनिया को और भी हसीन बनाने के लिए आ रहा है 'रेन्बो'

Thu, 19 Jul 2018 09:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Famous writer and film maker Era Tak short film Rainbow
Rainbow
चर्चित युवा पेंटर, लेखिका और फिल्म मेकर इरा टाक की चौथी शॉर्ट फिल्म 'रेन्बो' का शूट शनिवार और रविवार को जयपुर की चुनिंदा लोकेशन पर होगा। जिसमें प्रतापनगर स्थित डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल प्रमुख हैं। फिल्म में बाल कलाकार विराज डी टाक, तत्वांश दलवी, रूद्रांश टाक और नील शर्मा के साथ योगेश नरूला, रानी शर्मा, आरजे रवींद्र और आस्था शर्मा अभिनय कर रहे हैं, वहीं शहर की जानी मानी थिएटर निर्देशक रूचि भार्गव ने एक्टिंग वर्कशॉप ली है।
विज्ञापन

Famous writer and film maker Era Tak short film Rainbow
Era Tak
इन दिनों मुंबई में रह रहीं फिल्म की राइटर-डायरेक्टर इरा टाक ने बताया कि 'रेन्बो' जीवन के इंद्रधनुष को कैमरे से कैप्चर करने के इरादे से, बच्चों की दुनिया को बच्चों के नजरिए से देखने और पेश करने की कोशिश है, उनके लिए दुनिया को और ज्यादा खूबसूरत और जीने लायक बनाने की तरफ एक कलात्मक पहल है। कैसे बच्चे छोटी चीजों से बड़े सबक अपने आप सीखते हैं, कैसे वे जिंदगी के बड़े सबक बन जाते हैं और हमारे जीवन को बेहतर बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Famous writer and film maker Era Tak short film Rainbow
Rainbow
'रेन्बो' फिल्म पिकोलो पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म की स्क्रिप्ट स्वयं इरा ने लिखी है, फिल्म उनकी ही लिखी बाल कहानी पर आधारित है जो बच्चों की मशहूर पत्रिका 'नंदन' में छपी थी। फिल्म की अवधि लगभग 13 मिनट होगी जिसे दुनिया के नामी फिल्म फेस्टिवल में भेजा जाएगा। फिल्म के क्रू में मुंबई से सिनेमेटोग्राफर नीलेश प्रताप सिंह और एडिटर शेखर श्रीवास्तव हैं, वहीं जयपुर से रॉकी एस संतोष निर्देशन में, दीक्षा टांक प्रोडक्शन में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed