फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fabulous Lives vs Bollywood Wives neelam kothari interview news in hindi

Fabulous Lives vs Bollywood Wives S3: 25 साल बाद नीलम कोठारी ने किया कैमरे का सामना, पहली शादी पर भी की बात

Thu, 07 Nov 2024 08:29 AM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 07 Nov 2024 08:29 AM IST
सार

नीलम कोठारी ने बॉलीवुड के कई मशहूर फिल्मों में काम कर चुकी है। वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, आमिर खान, गोविंदा और सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Fabulous Lives vs Bollywood Wives neelam kothari interview news in hindi
नीलम कोठारी - फोटो : Instagram/Neelam Kothari

विस्तार

फैब्यूलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइफ्स सीजन 3 पिछले महीने 18 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। फैंस इस शो और इसमें हिस्सा लेने वाले सितारों के बारे में बात करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस शो में अभिनेत्री नीलम कोठारी ने अपने निजी जीवन को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताईं। हाल ही में एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने बताया कि कई वर्षों कर फिल्में करने के बाद शो में बात करने से वह झिझक रही थीं। उन्हें अपनी उम्र और लुक्स को लेकर भी काफी असुरक्षित महसूस होती थीं। 
विज्ञापन


25 साल बाद कैमरे का किया सामना 
मीडिया के साथ बातचीत करते हुए अभिनेत्री नीलम कोठारी ने शो को लेकर अपनी भावनाओं को बताया। उन्होंने कहा कि शो उनके लिए कठिन था और उन्होंने 25 साल बाद कैमरे का सामना किया। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें इस बात की चिंता थी कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे, क्योंकि उनकी उम्र बढ़ गई है। वह अपने लुक को लेकर भी बहुत सचेत रहती थी। उन्होंने कहा, "वापस आना और शुरुआत में कैमरे का सामना करना बहुत-बहुत कठिन होता है। लोगों ने मुझे 25 साल पहले स्क्रीन पर देखा था। मुझे मालूम है कि मेरी उम्र बढ़ रही है और मेरी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि मैं कैमरे में कैसी दिख रही हूं।"
विज्ञापन


पहली बार अपनी पहली शादी को लेकर की बात
बता दें कि नीलम कोठारी ने बॉलीवुड के कई मशहूर फिल्मों में काम कर चुकी है। वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, आमिर खान, गोविंदा और सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। शो का नया सीजन अभिनेत्री के लिए भावुक करने वाले पलों में से एक था, क्योंकि उन्होंने शो में पहली बार अपनी पहली शादी को लेकर बात की। नीलम की पहली शादी साल 2000 में यूके के व्यवसायी ऋषि सेठिया से हुई थी। अभिनेत्री  ने खुलासा किया कि उन्होंने इस शादी को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश किया, लेकिन बात जब उनकी पहचान को लेकर हुई तो उन्होंने अपने पैर पीछे खींच लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने तलाक पर की बात
नीलम कोठारी ने कहा कि उनकी बेटी अहाना को गूगल पर अपनी मां के बारे में पता चलने के बाद उसने अभिनेत्री से तलाक के बारे में बात की। एक साक्षात्कार के दौरान नीलम ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनका मानना है कि महिलाओं को हमेशा परिस्थितियों से निपटना पड़ता है और वह इससे मजबूत होकर बाहर निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed