Exclusive Interview: रवि किशन बोले- मैं रेंगकर यहां तक पहुंचा हूं
अपने घर से एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए रवि किशन ने अपने सफर के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होने जीवन में बहुत स्ट्रगल किया है। लोग चलकर आते हैं वो रेंगकर आए थे। तब मुंबई बंबई हुआ करता था। रामलीला में उन्होंने सीता का किरदार निभाया था। उनके पिता को ये सब बिल्कुल पसंद नहीं था। वो चाहते थे कि रवि किशन खेती करे, दूध बेचे या फिर सरकारी नौकरी करे लेकिन उनका मन कुछ और चाहता था। उन्होंने एक्टर बनने के लिए बहुत संघर्ष किया है। कई दिन भूखे भी रहे हैं। सिर्फ रोजी रोटी की तलाश की है। पूरा वीडियो देखने के लिए हां क्लिक करें-