फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   exclusive interview of ravi jadhav

EXCLUSIVE : पेट के लिए नहीं दिल के लिए काम करना चाहिए : रवि जाधव

Sun, 25 Sep 2016 06:19 PM IST
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
exclusive interview of ravi jadhav
'बैंजो'

रवि जाधव मराठी फिल्मों के बड़े नाम हैं। ' नटरंग' के लिए वो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुके हैं। मराठी फिल्म इतिहास की सबसे कमाऊ फिल्में 'टाइमपास' भी उनके खाते में दर्ज है। अब अपने फलक में इजाफे के इरादे से उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी कदम रखा है। 'बैंजो' उनकी पहली हिंदी फिल्म है।

विज्ञापन


यह थी हिंदी में बनाने की वजह 
रवि कहते हैं, 'मैं इसे पहले मराठी में ही बनाना चाहता था, पर यह रास्ते और गलियों के गीत-संगीतकारों को समर्पित है। वैसे लोग हर राज्य में हैं। दुर्भाग्य से उन लोगों को वह इज्जत नहीं मिली, जिसके वो हकदार हैं। लिहाजा उन सभी को रिप्रजेंट करने और ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए मैंने इसे हिंदी में बनाई। इससे उन सभी की जिंदगी में कोई बदलाव आया तो यह हमारे लिए अचीवमेंट होगा। 
विज्ञापन


दिल के लिए हो काम 
इस फिल्म का सार व्यापक अर्थ समेटे हुए है। वह यह कि पेट के लिए तो सभी काम करते हैं। जिस दिन इंसान अपने दिल के लिए काम करने लगे तब वह क्या कुछ हासिल करेगा, यह फिल्म उस बारे में है। मेरा मानना है कि पेट के लिए नहीं दिल के लिए काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मराठी डायलॉग पर क्यों सवाल उठ रहे हैं?

exclusive interview of ravi jadhav
रितेश देशमुख और नर्गिस फाकरी

रितेश देशमुख ने न्याय किया है
मैंने उनके बैनर से मराठी फिल्में बनाई हैं। मसलन बालक पालक। उसे तो गैर मराठी लोगों ने भी काफी सराहा था। अलबत्ता बैंजो में मैं ऐसा हीरो चाहता था जो मुंबई से भली-भांति वाकिफ हो। नायक तैराट का डायलेक्ट समझ सके। मैं अब दावे के साथ कह सकता हूं कि उन्होंने तैराट को पर्दे पर जीवंत कर दिया। 

मराठी डायलॉग पर ऐतराज क्यों
इस फिल्म की पृष्ठभूमि में मराठी समाज है। लिहाजा ढेर सारे संवाद मराठी में हैं। दूसरी बात यह कि जब पंजाब की पृष्ठभूमि में कोई हिंदी फिल्म होती है तो उसके पंजाबी संवाद पर तो ऊंगलियां नहीं उठतीं। फिर यहां मराठी डायलॉग पर क्यों सवाल उठ रहे हैं?

कौमार्यता को बखूबी एक्सप्लोर किया जाता है

exclusive interview of ravi jadhav
रितेश देशमुख

सैराट पहली चमत्कारिक फिल्म नहीं
सैराट ने वाकई मराठी फिल्मों के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से अंकित किया है मगर ऐसा कारनामा करने वाली वह पहली मराठी फिल्म है ऐसा नहीं है। कुछ साल  पहले मेरी ही फिल्म आई थी टाइमपास। उसने 40 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। उसके सीक्वल ने 50 करोड़ का बिजनेस किया। यानी साल बीतने के साथ-साथ मराठी फिल्मों का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है। 

कौमार्यता पर बनाते हैं फिल्में
हमारी फिल्मों में बाल मन और कौमार्यता को बखूबी एक्सप्लोर किया जाता है। खासकर पिछले सात-आठ सालों में उस मिजाज की ढेर सारी फिल्में आई हैं। हिंदी फिल्मों में बच्चों को लेकर काफी कम फिल्में बनती हैं। उस लिहाज से आखिरी अच्छी फिल्म 'तारे जमीं पर' थी। बहरहाल मराठी बाल फिल्मों के लिए एक तो अनूठे विषय चुने जाते हैं। जैसे 'किल्ला'। पिता के ट्रांसफेरेबल जॉब के चलते बच्चों पर क्या बीतती है, वह फिल्म उस बारे में थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed